Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2752943
Zee SalaamIndian MuslimBangladesh की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी को किया बैन; जानें क्या रही वजह?

Bangladesh की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी को किया बैन; जानें क्या रही वजह?

Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को बैन कर दिया है. पार्टी पर बैन पूरी तरह से लगाया गया है, यानी इसके ऑनलाइन ऑपरेशन्स भी रोके जाएंगे.

Bangladesh की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी को किया बैन; जानें क्या रही वजह?

Bangladesh: शनिवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ‘आवामी लीग’ पर बैन लगाने का बड़ा फैसला लिया है. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह फैसला देश की मुल्क की हिफाजत और संप्रभुता की हिफाजत के लिए लिया गया है.

बांग्लादेश अंतरिम सरकार का बड़ा फैसला

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सलाहकार परिषद की मीटिंग में इस बात पर चर्चा हुई कि देश की सुरक्षा, जुलाई आंदोलन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, और इंटरनेशनल अपराध न्यायाधिकरण के गवाहों और वादकर्ताओं की सुरक्षा जरूरी है. जब तक कि आवामी लीग और उसके नेताओं के खिलाफ मुकदमे पूरे नहीं हो जाते, इसी आधार पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत आवामी लीग की सभी गतिविधियों पर, चाहे वो ऑनलाइन हों या ऑफलाइन, प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया.

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन

बांग्लादेश में कई राजनीतिक दल और संगठन जैसे नेशनल सिटिज़न्स पार्टी (NCP), जमात-ए-इस्लामी आदि, अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के घर को घेरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी भी मांग थी कि आवामी लीग पर बैन लगाया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि आवामी लीग की अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेख हसीना को 5 अगस्त पिछले साल एक बड़े जन आंदोलन के बाद सत्ता से हटा दिया गया था. फिलहाल वे देश से बाहर निर्वासन में हैं. उनके सत्ता से हटने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार का गठन हुआ था.

आवामी लीग पर मुसीबतों का पहाड़

इस वक्त आवामी लीग के ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता छिपे हुए हैं. हालांकि पार्टी के सीनियर नेता और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद सरकार की निगरानी में थे, लेकिन वे गुरुवार तड़के अपनी पत्नी और बहनोई के साथ बैंकॉक चले गए.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news