)
Banswara News Today: राजस्थान समेत पूरे देश में गरबा की धूम है. हालांकि, इस बार गरबा के जश्न में गै-हिंदुओं की एंट्री पर पाबंदी है. इसको लेकर हिंदूवादी संगठन लगातार पंडालों और अन्य जगहों पर गरबा में शामिल होने पहुंच रहे लोगों की आईडी चेक करके ही एंट्री दे रहे हैं. प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में एक मुस्लिम बच्चे के जरिये अपनी पहचान छिपाकर गरबा पंडाल में घुसने का आरोप लगाया गया.
यह पूरा मामला बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र का है. थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित अम्बा माता मंदिर में गरबा का आयोजन किया गया है. आरोप है कि एक लड़की को एक नाबालिग मुस्लिम लड़के ने यहां पर साथ में गरबा खेलने खेलने के लिए दबाव बनाया. कहा जा रहा है कि नाबालिग लड़के ने वीडियो कॉल कर लड़की से साथ में गरबा खेलने के लिए दबाव बनाया था.
जब लड़का दूसरे समुदाय के लड़की के साथ अम्बा माता गरबा पंडाल में पहुंचा तो विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शक होने पर उसे पकड़ लिया. इस दौरान बहुसंख्यक समाज के लोगों ने नाबालिग की बेरहमी से पिटाई भी की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हिंदूवादी नेताओं का दावा है कि पकड़े लड़के के पास से 'रिहान त्रिवेदी' नाम की एक कथित आईडी मिली, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भड़क गए.
वीएचपी के पदाधिकारियों ने का दावा है कि पहचान छुपाकर गरबे में पहुंचने वाले मुस्लिम लड़के को पहचान उजागर होने पर राजतालाब पुलिस के हवाल कर दिया गया. जबकि वायरल वीडियो में कई लोग नाबालिग की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई पड़े रहे हैं. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और हिंदूवादी संगठनों के जरिये गरबा में पाबंदी और जांच पड़ताल की कई लोगों ने आलोचना की है.
लड़की की मां ने दावा किया कि मुस्लिम लड़के ने पहले 'रिहान त्रिवेदी' नाम बताकर मेरी बेटी से दोस्ती की, बाद में उसे चाकू दिखाकर धमकाया और कथित तौर पर गलत काम करने का दबाव बनाता था. वह आए दिन लड़की को डराता धमकाता है. वहीं, हिंदू संगठन कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में राज तालाब थाने पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने लगे.
इस मामले को लेकर डीसीपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि पीड़ित की मां की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह मामला दो दिन पुराना है और नाम बदलकर गरबा में शामिल मुस्लिम लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं. इसी वजह से पुलिस कार्रवाई बहुत सोच समझकर कर रही है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam