Bareilly Suicide Case: बरेली में एक महिला ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया. मृतका कैंसर की मरीज थी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
)
Bareilly News Today: बरेली में पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली. महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें मृतका ने पति और ससुराल वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है.
यह घटना बरेली जिले प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना की है. जहां शबाना नाम की महिला ने खुदकुशी कर ली. उसका शव कमरे में लटका हुआ मिला. मृतका का शव देखते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई. मृतका शबाना के जरिये मौके पर छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने पति पर बेवफाई करने और ससुराल वालों पर लगातार उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं.
मृतका महिला के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप है कि शबाना का पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी. बताया जा रहा है कि शबाना कैंसर की मरीज थी, लेकिन इलाज से वह काफी हद तक ठीक हो गई थी. करीब दो महीने पहले उसके पति ने दूसरी शादी कर ली. सौतन के घर में आने से पति का रुख बदल गया और वह लगातार शबाना को परेशान करने लगा.
मृतका के भांजे अमान ने बताया कि शबाना की शादी 2012 में परतापुर निवासी मोहम्मद यासीन से हुई थी. शादी के बाद शबाना गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गई, जिसकी वजह से वह मां नहीं बन पाई. इसी बात को लेकर पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन शबाना के साथ मारपीट करने लगा. दो महीने पहले पति यासीन ने दूसरी शादी कर ली, जिससे शबाना पूरी तरह से टूट गई.
पति की दूसरी शादी के बाद शबाना अपने मायके बानखाना में रहने लगी थी. परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और बेहद परेशान रहती थी. बुधवार को उसने अपने घर में कुंडे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी. जब परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam