Barmer Mosque Fire: राजस्थान के बाड़मेर की एक मस्जिद में आग लगने से इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने बड़ा इल्जाम लगाया है.
Trending Photos
)
Barmer Mosque Fire: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक मस्जिद में आग लगने से सनसनी मच गई है. इस आग में कई कुरान शरीफ जलने की भी खबर है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है. माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से भी लग सकती है. वहीं स्थानीय लोगों का इससे एकदम हटकर कहना है.
मस्जिद में आग की वजह को स्थानीय लोगों ने साज़िश करार दिया है. लोगों का कहना कि ये आग जानबूझकर लगाई गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. चश्मदीदों ने जानकारी दी है कि सुबह उन्होंने मस्जिद से धुआं उठता हुआ देखा है. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इलाकाई लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
ये हादसा पेश आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. हालात को कंट्रोल किया जा चुका है. अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि वह लगातार माहौल पर नजर बनाए हुए है और इलाके के जिम्मेदारान से बातचीत की है, ताकि माहौल को शांत किया जा सके. प्रशासन का कहना है कि वह आग लगने की कारणों की जांच कर रहा है.
पुलिस ने लोगों से गुजारिश की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. जो आग के स्रोत की वजह का पता लगा पाएगी. स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने की बात की है और जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.