Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2736340
Zee SalaamIndian MuslimBatti Gul Date and Time: वक्फ के खिलाफ बत्ती गुल विरोध, जानें इससे जुड़ी पूरी डिटेल

Batti Gul Date and Time: वक्फ के खिलाफ बत्ती गुल विरोध, जानें इससे जुड़ी पूरी डिटेल

Batti Gul Date and Time: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से बत्ती गुल प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया है. जिसमें कुछ वक्त के लिए घरों और दुकानों की लाइटें बंद करने की गुजारिश की गई है.

Batti Gul Date and Time: वक्फ के खिलाफ बत्ती गुल विरोध, जानें इससे जुड़ी पूरी डिटेल

Batti Gul Date and Time: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ एक्ट के खिलाफ एक पब्लिक प्रोटेस्ट का ऐलान किया है. जिसमें कुछ वक्त के लिए लाइट बंद करने की सलाह दी गई है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस प्रोटेस्ट का समर्थन किया है और लोगों से अपील की है कि वह 15 मिनट के लिए अपने घरों की लाइटें बंद रखें. पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि ये अपने विरोध को दर्ज कराने का एक तरीका है, जिसमें हम कुछ देर के लिए लाइट को बंद रखें. इससे ये साबित होता है कि हम अपने हक के लिए बेदार हैं.

कब और किस वक्त है बत्ती गुल प्रोटेस्ट

30 अप्रैल और रात 9 बजे से 9:15 तक बत्ती गुल प्रोटेस्ट किया जाना है. जिसको लेकर मुस्लिम लॉ बोर्ड के जरिए अपील की जा रही है कि तमाम लोग अपने घरों की और दुकानों की बत्ती बंद रखकर अपना प्रोटेस्ट दर्ज करें. बता दें, वक्फ को लेकर लगातार मुस्लिम तंजीमें और अपोजीशन पार्टियां विरोध कर रही हैं. इस विरोध का मकसद इस का कानून की वापसी है.

ओवैसी ने लोगों से की अपील

ओवैसी ने लोगों से अपील की है जो प्रोटेस्ट ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लॉन्च किया है, उसके तहत आप 30 अप्रैल 2025 के दिन शाम 9 बजे से 9:15 तक अपने घरों और दुकानों की लाइटें बंद रखें. ताकि हम मोदी सरकार को यह पैगाम दे सकें कि जो उन्होंने कानून बनाया है वह संविधान के खिलाफ है. मेरी आपसे गुजारिश है कि आप 15 मिनट के लिए लाइट बंद करके इस कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं.य

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है इल्जाम?

आरोप लगाए जा रहे हैं कि नया वक्फ कानून मुस्लिम और संविधान के खिलाफ है. आईआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में अपने एक बयान के दौरान कहा था कि इस कानून से जमीनों को हड़पने का एक मौका मिल जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया था कि कैसे कोई गैर मुस्लिम वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बन सकता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news