Batti Gul Protest: बीते रोज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जरिए बत्ती गुल विरोध प्रदर्शन किया गया. इसके बाद अब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है.
Trending Photos
)
Batti Gul Protest: बीते रोज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जरिए बत्ती गुल प्रोटेस्ट का ऐलान किया था. इस प्रोटेस्ट का कई जगह असर देखने को मिला है. अब इस मामले में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है. ओवैसी ने कहा, “AIMPLB (ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड) की तरफ से जो अपील की गई थी, वह कामयाब रही है. मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को एक संदेश देने के लिए हो रहा है कि यह कानून वक्फ बोर्ड को खत्म कर देगाय जो कानून बनाया गया है, वह असंवैधानिक है.
ओवैसी ने एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में नए विरोध प्रदर्शन का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हम एक-दो हफ्तों के बाद एक ह्यूमन चेन बनाकर प्रदर्शन करेंगे और कुछ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस भी की जाएंगी.
#WATCH | Hyderabad | AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "... This call by the AIMPLB has been successful...I thank all for this. This protest is being organised to give PM Modi's government a message that this Act will destroy the Waqf Board. The law that was made is… https://t.co/MJ8ogyK56M pic.twitter.com/iq4do3pBa9
— ANI (@ANI) April 30, 2025
इस दौरान ओवैसी ने पहलगाम हमले को लेकर भी अपनी बात फिर से रखी. इस दौरान वह पाकिस्तान हुकूमत पर इल्जाम लगाते आए. उन्होंने कहा, "मैंने पहलगाम में जो घटना हुई थी, उसकी कड़ी निंदा की है और आगे भी करता रहूंगा. मैंने साफ कहा था कि इसके पीछे पाकिस्तान और उसकी सरकार का हाथ था. सबसे दुखद बात यह थी कि लोगों को उनके परिवारों के सामने मारा गया और उनका धर्म पूछकर, हिंदुओं को निशाना बनाया गया... यहां तक कि AIMPLB ने भी उस हमले की निंदा की थी और हमने अपना प्रदर्शन तीन दिन के लिए रोक दिया था."
बता दें, बीते रोज देश के अलग-अलग हिस्सों में अंधेरा देखने को मिला था. बत्ती गुल विरोध का मकसद सरकार के नए वक्फ कानून के खिलाफ विरोध दर्ज करना था. इस प्रोटेस्ट का ऐलान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जरिए किया गया था.