)
Religious Conversion in Jail: महाराष्ट्र के एक जेल से धर्म परिवर्तन कराने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, महाराष्ट्र के बीड में स्थित एक जेल अधीक्षक पर आरोप है कि वह जेल में मुस्लिम और हिंदू समुदाय के कैदियों पर धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनने के लिए दबाव डालते हैं. इस घटना के बाद महाराष्ट्र में हलचल मच गई है. पीड़ित कैदियों के परिजनों ने इस मामले पर बड़ा खुलासा किया है.
जेलर पेट्रस गायकवाड़ पर आरोप है कि उन्होंने तीन हिंदू और एक मुस्लिम कैदियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. चारों कैदियों को अपना धर्म छोड़ने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाए गए. इस घटना के बाद जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने जेलर पेट्रस गायकवाड़ के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. एडवोकेट राहुल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कैदियों को धर्म परिवर्तन करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.
वसीम पठान नाम का एक कैदी जिला जेल में बंद है. वसीम की पत्नी ने दावा किया है कि पेट्रस गायकवाड़ उस पर इस्लाम छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं. बीड जिला में स्थित कारागार के चारों पीड़ित कैदियों ने जेलर पेट्रस गायकवाड के खिलाफ लिखित रूप में शिकायत दर्ज दर्ज कराई है.
इसी शिकायत के आधार पर वकील राहुल ने जेलर पेट्रस गायकवाड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. धर्म परिवर्तन न करने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. साथ ही जेलर पेट्रस गायकवाड़ ने इस मामले में जेल अधीक्षक पेट्रस गायकवाड़ के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही है.
इस बीच, विधायक गोपीचंद पडलकर ने भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बीड जेल अधीक्षक पेट्रस गायकवाड़ की शिकायत की. पडलकर ने यह भी आरोप लगाया था कि पेट्रस गायकवाड़ ने धर्म परिवर्तन का काम शुरू कर दिया है. उसके बाद जेल में बंद कैदियों की ओर से लिखित शिकायत से हड़कंप मच गया है.