)
Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु के अनेकल स्थित एक निजी स्कैनिंग सेंटर में एक रेडियोलॉजिस्ट पर रूटीन चेकअप के दौरान एक मुस्लिम महिला से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है, अनेकल थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, रेडियोलोजिस्ट जयकुमार ने स्कैन करते वक्त महिला को भद्दे तरीके से छुआ और गलत बर्ताव किया.
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि आरोपी जयकुमार महिला के प्राइवेट पार्ट्स को जबरदस्ती टच कर रहा था. महिला ने प्रक्रिया के दौरान ही इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसे धमकाया और चुप कराने की कोशिश में गाली-गलौज भी की. महिला अपने पति के साथ पेट के स्कैन के लिए सेंटर गई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने किसी तरह अपने मोबाइल फोन पर कुछ वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर लीं और ये सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं. शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, हालांकि जयकुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.
सोशल मीडिया पर इस हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है. लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. कुछ लोग इसे एक धर्म के प्रति नफरत से प्रेरिक हरकत बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे लोग डॉक्टरी पेशे के लिए कलंक की तरह हैं. इस शख्स का लाइसेंस कैंसिल किया जाना चाहिए.
कुछ लोगों का कहना है कि जो काम महिला का है उसे एक पुरुष रेडियोलोजिस्ट से कराना कितना सही है? पतियों को चाहिए कि वह अपनी पत्नियों को इस तरह की जांच के लिए किसी महिला रेडियोलोजिस्ट के पास ही लेकर जाएं. हालांकि जिस वक्त यह खबर लिखी जा रही है, उस वक्त तक आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन की जानकारी सामने नहीं आई है.