)
Benipatti News: एक दिन पहले यानी 3 फरवरी को बिहार के मधुबनी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जहां बेनीपट्टी थाने के पुलिसकर्मियों पर एक मस्जिद के इमाम मोहम्मद फिरोज के साथ मारपीट करने का इलज़ाम लगा था. अब मधुबनी जिले के एसपी योगेंद्र कुमार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने एक सब इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और बेनीपट्टी थाने के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है.
एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में बेनीपट्टी थाने के ASI मुकेश कुमार, हवलदार रंजीत, सिपाही विक्रम कुमार, चौकीदार सुरेश पासवान और चौकीदार सुरदीप मंडल को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया गया है. वहीं, बेनीपट्टी थाने के एसएचओ गौरव गुप्ता को जिला पुलिस कार्यालय में लाइन हाजिर कर दिया गया है. जहां वे अपना योगदान देंगे. हालांकि एसपी ने स्पष्ट किया है कि मस्जिद के इमाम मोहम्मद फिरोज की थाने में पिटाई नहीं की गई है.
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संदर्भ में जाॅच के पश्चात की गई कार्रवाई।#HainTaiyaarHum#BiharPolice#Bihar@bihar_police @BiharHomeDept @IPRDBihar pic.twitter.com/cIPXqujwUp
— Madhubani Police (@MadhubaniPol) February 2, 2025
इमाम का क्या है आरोप
दरअसल, कल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मस्जिद के इमाम फिरोज दावा कर रहा है कि बेनीपट्टी के पुलिसकर्मियों ने उसे बुरी तरह पीटा है और धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल किया है. फिरोज ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी उसे पीटते हुए अल्लाह और इस्लाम पर गलत टिप्पणी कर रहे थे. पुलिसकर्मी फिरोज के प्राइवेट पार्ट पर वार कर रहे थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इतना ही नहीं इमाम का आरोप है कि जब पुलिसकर्मी उसे पीट रहे थे तो वह कह रहा थे, अपने अल्लाह को बुलाओ और फिर पुलिसवालों ने हमे पीटना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद इमाम ने मधुबनी एसपी से पुलिसकर्मियों की शिकायत की, जिसके बाद इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
पुलिस ने दी सफाई
एसपी ने कहा कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान बेनीपट्टी स्थित एक मस्जिद के इमाम मोहम्मद फिरोज उसी रास्ते से गुजर रहे थे. पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुके और भागने लगे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग किया, जिससे बाइक फिसल गई और फिरोज बाइक से गिर गए और कुछ दूर तक घसीटते चले गए. इसके बाद पुलिस ने फिरोज से पहचान पत्र मांगा, लेकिन वह कोई ऐसा दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिससे उनकी पहचान हो सके. बाद में परिवार के लोग बाइक के कागजात लेकर आए, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया.
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संदर्भ में जाॅच के पश्चात की गई कार्रवाई।(1/2)#HainTaiyaarHum#BiharPolice#Bihar@bihar_police @BiharHomeDept @IPRDBihar pic.twitter.com/bDf8r4teC5
— Madhubani Police (@MadhubaniPol) February 3, 2025
जांच में क्या पाया गया
मधुबनी एसपी के मुताबिक इस पूरे मामले की जांच के दौरान पाया गया कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी पुलिस की गाइडलाइन के मुताबिक अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे थे. किसी भी व्यक्ति को अगर थाने लाया जाता है तो सबसे पहले उसके परिवार को सूचना दी जाती है, लेकिन थाने में मौजूद अधिकारियों ने आरोपी फिरोज के परिवार को इसकी सूचना नहीं दी. इसको लेकर इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है.