Bihar Election Memorable Images: बेतिया के नरकटियागंज बूथ 135 पर 75 वर्षीय दिव्यांग मोहम्मद कलाम ने लाठी के सहारे मतदान किया. बुजुर्ग दिव्यांग को देखकर पुलिसकर्मी भी गदगद नजर आए और उन्होंने सम्मानपूर्वक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई और मतदान कराया. यह तस्वीर बिहार चुनाव की यादगार तस्वीर बन गई.
Trending Photos
)
Bihar Assembly Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. दूसरे चरण में बिहार की 122 विधानसभा सीटों पर मंगलवार (11 नवंबर) को वोटिंग हुई. इस दौरान 1,302 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला करने के लिए रिकॉर्ड 68.52 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की. अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजे पर टिकी हैं. इस चुनावी मौसम में कई खट्टी मीठी तस्वीरें भी सामने आई हैं, इसी तरह की एक तस्वीर बेतिया में देखने को मिली.
बेतिया में लोकतंत्र के महापर्व में डेमोक्रेसी की खूबसूरती ने चार चांद लगा दिए. यह पूरा मामला नरकटियागंज के बूथ संख्या 135 का है. यहां 75 साल दिव्यांग मोहम्मद कलाम ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए बदलाव की बात कही और लाठी के सहारे बूथ पर पहुंचे. उन्हें देखकर बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें सम्मान दिया. पुलिसकर्मियों ने व्हीलचेयर लाकर उन्हें उस पर बिठाया और खुद बूथ तक ले जाकर मतदान कराया.
बुजुर्ग मोहम्मद कलाम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मैं सरकार बदलने आया हूं. मेरी पेंशन बंद हो गई है और मुझे कोई सुविधा नहीं मिल रही है. मैं घर से अकेले लाठी के सहारे बूथ पर आया हूं, कृपया मेरा मतदान करा दें. यह देखकर बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी भी गदगद हो गए. पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान दिया. उन्होंने कलाम को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई और मतदान कराया.
दूसरे चरण के मतदान में क्या कुछ हुआ?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में 11 नवंबर 2025 को 122 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. यह चरण राज्य के 20 जिलों में फैला था. इस चरण में सामान्य सीटों की संख्या 101 थी, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लिए 19 सीटें और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2 सीटें आरक्षित थीं. इस चरण में कुल 3.7 करोड़ मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया, जिनमें 1.75 करोड़ महिला वोटर शामिल थीं. मतदान 45,399 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से देर शाम तक चला. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.
इस चुनावी चरण में कुल 1,302 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 136 महिला प्रत्याशी शामिल थीं. दूसरे चरण के दौरान 122 सीटों पर एनडीए गठबंधन में बीजेपी के 53, जेडीयू के 44, एलजेपी (RV) के 15, हम के 6 और RLM के 4 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसी तरह महागठबंधन के घटक दलों में आरजेडी के 71 और कांग्रेस के 37 उम्मीदवार मैदान में थे. दूसरे चरण में रिकॉर्ड 68.52 फीसदी वोटिंग हुई, जो एक रिकॉर्ड माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगा केस में कपिल मिश्रा को बड़ी राहत, पुलिस ने बेगुनाही साबित करने के लिए लगाए एड़ी चोटी का जोर