Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2704087
Zee SalaamIndian Muslimभागलपुर में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, शोएब और अब्दुल घायल

भागलपुर में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, शोएब और अब्दुल घायल

Bihar News: बिहार के भागलपुर में दो बच्चों की मामूली सी लड़ाई पर बवाल हो गया, जिसमें पथराव किए गए है. इस लड़ाई में  तीन लोग घायल हुए है. अब इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई है, जिससे पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. 

भागलपुर में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, शोएब और अब्दुल घायल

Bihar News: कभी-कभी लोगों में छोटी सी बात को लेकर बड़ा बवाल हो जाता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है, जहां दो पक्षों के बीच एक मामूली सी बात पर झगड़ा हो गया. बाद में यह छोटा सा झगड़ा बड़े बवाल में तब्दील हो गया .
भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना इलाके के पंचगछिया गांव में दो पक्षों में मामूली सी बात पर विवाद हो गया. विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि एक पक्ष की तरफ से पत्थर भी चलाए गए हैं, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. हिंसक विवाद के बाद पंचगाछिया इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

मामूली सी बात पर विवाद
खबरों के मुताबिक मामला पंचगछिया गावं के सब्जी हाट का है, जहां दो बच्चे सब्जी खरीदने पहुँचे थे. इस दौरान बच्चों में किसी छोटी सी बात पर लड़ाई हुई. इन बच्चों की लड़ाई को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष के लोग सामने आए, लेकिन बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई.

तीन युवक घायल
वही एक पक्ष की तरफ से पथराव भी किए गए हैं, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक घायल युवकों का नाम मोहम्मद शोएब , अब्दुल खान और मोहम्मद इनामुल हैं. घायलों को पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

इलाका पुसिल छावनी में तब्दील
पुलिस को घटना की खबर मिलने के बाद 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ. बवाल पर कंट्रोल करने के लिए बाद में एसपी और एसडीओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँची. जिला के एसपी और एसडीओ ने दोनों पक्षो को समझा-बुझाकर विवाद को खत्म करवाया. अब इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

TAGS

Trending news