Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3031694
Zee SalaamIndian Muslimबाबरी मस्जिद के शिलान्यास पर एमपी के पूर्व सीएम ने दी धमकी, विधायक हुमायूं कबीर के आरोप से मचा हड़कंप

'बाबरी मस्जिद के शिलान्यास पर एमपी के पूर्व सीएम ने दी धमकी', विधायक हुमायूं कबीर के आरोप से मचा हड़कंप

Babri Masjid in West Bengal: मुर्शिदाबाद में टीएमसी से निष्काषित विधायक हुमायूं कबीर के मस्जिद निर्माण को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, हुमांयू कबीर ने मस्जिद के शिलान्यास के समय दावा किया कि उनका यह काम पूरी तरह से कानून के दायरे में है. इसके बीजेपी ने बाबरी मस्जिद निर्माण को टीएमसी का सियासी एजेंडा और धुव्रीकरण करने की सियासत बताया है. 

 

बेलडांगा में मस्जिद शिलान्यास के मौके पर हुमायूं कबीर
बेलडांगा में मस्जिद शिलान्यास के मौके पर हुमायूं कबीर

West Bengal News Today: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार (6 दिसंबर) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद निर्माण का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल की 37 फीसदी मुस्लिम आबादी यह मस्जिद बनाकर रहेगी और कोई एक ईंट भी नहीं हटा सकता. बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश में हंगामा शुरू हो गया है. 

भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर ने संविधान में धार्मिक स्थलों के निर्माण के अधिकार का हवाला देते हुए कहा कि वे कानून के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं कोई असंवैधानिक काम नहीं कर रहा. जैसे कोई मंदिर या चर्च बना सकता है, वैसे ही मैं मस्जिद बनाऊंगा. यह कहा जा रहा है कि बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती, लेकिन कानून में यह कहीं नहीं लिखा है कि बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती है. संविधान में मुझे मस्जिद बनाने का अधिकार दिया है."

हुमायूं कबीर पर दर्ज हो चुके हैं पांच केस

सभा को संबोधित करते हुए हुमांयू कबीर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने माना था कि बाबरी मस्जिद को हिंदू पक्षकारों ने गिराया था और हिंदू भावनाओं को देखते हुए वहां मंदिर बनाने का फैसले दिया गया है.  उन्होंने आरोप लगाया कि जब राम मंदिर के नाम पर जगह-जगह शिलान्यास हो सकता है तो उन्हें मस्जिद बनाने से क्यों रोका जा रहा है? कबीर ने कहा कि उनके खिलाफ 5 केस दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई डर नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

'एमपी के पूर्व सीएम समेत कई से मिल चुकी है धमकी'

हुमायूं कबीर ने कहा, "अल्लाह जिसके साथ हो, उसे कोई नहीं रोक सकता. भारतीय संविधान मस्जिद बनाने का अधिकार देता है." आयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक रूप से विवादित स्थल था, लेकिन बंगाल में 4 करोड़ मुसलमान हैं. क्या उन्हें बाबरी मस्जिद बनाने का अधिकार नहीं है? उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सहित उन्हें कई लोग धमकियां दे चुके हैं.

अपने संबोधन में विधायक हुमायूं कबीर ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर हिम्मत है तो मुर्शिदाबाद आकर रोककर दिखाएं." कबीर ने दावा किया कि मस्जिद निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. इस प्रोजेक्ट में मस्जिद के साथ अस्पताल, गेस्ट हाउस और मीटिंग हॉल भी शामिल होगा. उन्होंने दोहराया, "मुसलमानों का वादा है. बाबरी मस्जिद बनेगी, बनेगी, जरूर बनेगी."

बीजेपी ने बताया TMC का सियासी एजेंडा

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस पूरे घटनाक्रम को राज्य में धार्मिक ध्रुवीकरण करवाने की सियासत बताया है. BJP ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर कबीर को ऐसा करने की छूट दी ताकि मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण हो सके. बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाया कि कबीर को निलंबित करने में देर क्यों की गई, जबकि उन्होंने पहले भी विवादित बयान दिए थे और कहा था कि जिले में 70 फीसदी मुसलमान और सिर्फ 30 फीसदी हिंदू हैं. बीजेपी का आरोप है कि यह कदम धार्मिक नहीं बल्कि पूरी तरह सियासी है और इससे राज्य में अशांति फैलने का खतरा है.

यह भी पढ़ें: MP में मुसलमान अपनी जमीन पर नहीं कर सकते रोजगार? दुकान चलाने वाले अहमद को प्रशासन ने थमाया नोटिस

TAGS

Trending news