)
Madhya Pradesh News: हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर देश भर में गरबा नृत्य (डांस) का आयोजन किया जाता है. पिछले कुछ सालों से गरबा डांस में मुस्लिम युवकों के जाने पर रोक लगा दी गई है. हिंदू संगठनों का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के युवक गरबा के आयोजन में लव-जिहाद करने के लिए आते हैं.
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के भोपाल के सांसद ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि भोपाल में मुस्लिम युवकों को गरबा के बहाने लव-जिहाद करने के लिए तैयार किया जा रहा है. उन्होंने आगे मुस्लिम नौजवानों को ट्रेंड करने के लिए इंस्टीट्यूट भी चलाया जा रहा है.
भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने गरबा के पंडाल में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है और पकड़े जाने पर जमकर पीटाई करने का फरमान जारी कर दिया गया है. उन्होंने मुस्लिम युवकों को धमकी देते हुए कहा कि मुस्लिम युवकों को गरबा पंडाल में पकड़ने के बाद मसल दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि भोपाल में मुस्लिम युवकों को ट्रेंड किया जा रहा है कि गरबा में हिंदू युवतियों को लव-जिहाद में कैसे फंसाना है. उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम युवकों को लव-जिहाद करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं. भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने दावा किया कि लव जिहाद में ब्राह्मण जाति की युवती को फंसाने के लिए अलग रेट है और क्षत्रिय जाति की युवती को फंसाने का अलग रेट है.
भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने हिंदू समुदाय से अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां गरबा का आयोजन हो रहा है, वहां, मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगा दें. उन्होंने कहा कि बिना आधार चेकिंग के किसी को गरबा पंडाल में एंट्री नहीं मिलेगी . सांसद आलोक शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा गरबे में मुस्लिम पकड़े गए तो ऑन द स्पॉट पिटाई की जाएगी.
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब सांसद आलोक शर्मा को लव-जिहाद के लिए ट्रेनिंग देने और इंस्टीट्यूट का पता है तो वह अभी तक पुलिस को इस बात की शिकायत क्यों नहीं की? अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की है तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? गौरतलब है कि पिछले कई सालों से गरबा में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक लगाई जा रही है. लेकिन प्रशासन ने अभी तक गरबा में लव-जिहाद करने और इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग लेने जैसी घटना का जिक्र नहीं किया है.