GAZA NEWS: इराक में आयोजित 34वें अरब लीग शिखर सम्मेलन में कई देश के प्रतिनिधि शामिल हुए ,जहां शनिवार को फिलिस्तीन और मिस्र के राष्ट्रपति ने इजरायल से सैन्य अभियान को बंद करने की अपील की है. इसके साथ ही हमास संचालित मीडिया कार्यालय ने सम्मेलन में मौजूद देश से इजरायल पर दवाब बनाने की अपील की है.
Trending Photos
)
GAZA NEWS: गाजा में नाकेबंदी के कारण लोग भूखमरी और कुपोषण का शिकार हो रहे हैं. इसको लेकर दुनियाभर में लोग इजरायली हमलों की निंदा कर रहे हैं. मई से दोबारा शुरू हुए हमलों में मीडिल ईस्ट के कई क्षेत्र तहस-नहस हो गए है. इन हालातों को देखते हुए अब फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी सीजफायर की अपील की है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में आयोजित 34वें अरब लीग शिखर सम्मेलन में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इजरायली सैन्य अभियानों को रोकने और गाजा में शांति बनाने के लिए अरब योजना को अपनाने की अपील की है. अब्बास ने कहा कि इजरायली कब्जे को खत्म कर के फिलिस्तीनी लोगों के पूरे हक को सुनिश्चित करने के बाद ही शांति बनाई जा सकती है.
मिस्त्र में इजरायली हमलों की निंदा
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने बीते 19 महीने से गाजा में फिलिस्तीनियों पर किए गए अत्याचार और हिंसा की कड़ी निंदा की और कहा, "हिंसक अभियान का मकसद गाजा की आबादी को खत्म करना है." साथ ही उन्होंने अमेरिका से गाजा में जल्द मानवीय संकट को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने की भी गुजारिश की है. उन्होंने गाजा मे शांति बहाल होने के बाद पुनर्निर्माण के लिए एक मिस्त्र की तरफ से इंटरनेशनल कॉन्फेर्स भी ओयोजित करने की बात दोहराई है.
नाकाबंदी खोलने के लिए इजरायल पर दवाब
अरब लीग शिखर सम्मेलन के खत्म होने के बाद गाजा में हमास संचालित मीडिया कार्यालय ने वहां मौजूद लोगों से गाजा पर नाकाबंदी को तोड़ने और रोजाना होने वाली हत्याओं को रोकने की अपील की है. गाजा के भूखमरी के हालात है , जिसको बेहतर करे के लिए क्रॉसिंग को जल्द और बिना शर्त खोलने, गाजा के लोगों को भोजन, मानवीय सहायता और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए इजरायल पर दबाव बढ़ाने की अपील किया गया.
इस लीग में लेबनान के पीएम नवाफ सलाम ने इजरायल की दुश्मनी की निंदा की और उसे काबू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आगे आने की अपील किया है. वहीं इराक के पीएम मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने जंग के बाद अरब देशों को पुनर्निर्माण में मदद के लिए एक फंड बनाने के ऐलान किया है.
53,000 लोग मारे गए
इजरायल ने छह हफ्ते के चले सीजफायर पर सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी है. इजरायल का इल्जाम है कि हमास आतंकवादियों के बीच काम करता है. हालांकि शिखर सम्मेलन में मौजूद नेताओं ने इसका विरोध किया है. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इजरायल सैन्य अभियान ने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके को तबाह कर दिया है. 2.3 मिलियन निवासी अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं और 53,000 से अधिक लोग मारे गए हैं.