)
OIC on Ram Mandir: अयोध्या में मौजूद राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हो चुका है. लोग रामलला के भक्ति में लीन है. इस बीच इस्लामिक सहयोग संगठन ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर गंभीर चिंता जाहिर की है.
OIC ने क्या कहा?
इस्लामिक सहयोग संगठन के जनरल सेक्रेटेरियट ने एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है, "अयोध्या में जहां पहले बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी, वहीं 'राम मंदिर' के निर्माण और इसकी प्राण प्रतिष्ठा गंभीर चिंता का विषय है."
जारी बयान में OIC ने कहा, "पिछली बैठकों में ओआईसी के विदेश मंत्रियों की परिषद की तरफ से जाहिर किए गए विचारों के मुताबिक, सेक्रेटेरियट इन कदमों की निंदा करता है, जिसका लक्ष्य बाबरी मस्जिद जैसे इस्लामिक जगहों को मिटाना है. बाबरी मस्जिद उसी जगह पर पांच सदी तक खड़ी थी."
राम मंदिर उद्घाटन में कई दिग्गज हुए थे शामिल
ख्याल रहे कि 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की. इस कार्यक्रम में मुख्तलिफ क्षेत्रों के कई दिग्गज हस्ती भी शामिल हुए थे. राम मंदिर उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा, ''आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है. आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है. गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है.''
कोर्ट ने दिया था ये फैसला
अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को हो गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा मुल्क उनके भक्ति में लीन हो गया. राम मंदिर का देश के साथ-साथ दुनिया भर में चर्चा है. राम मंदिर और बाबरी मस्जिद मामले में सुनवाई के बाद साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि बाबरी मस्जिद की विवादित जमीन को एक ट्रस्ट को सौंप दिया जाए, जो वहां एक मंदिर का निर्माण कराएगी.
लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए www.zeesalaam.in पर क्लिक करें.