Congress Muslim Candidate Result in Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में वक्त बीतने के साथ ही हार-जीत की स्थिति साफ होती जा रही है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को बिहार में भारी नुकसान हुआ है और वह महज पांच सीटों के आस पास ही सिमट कर रह गई है. साल 2020 में कांग्रेस के 19 विधायकों ने जीत हासिल की थी.
Trending Photos
)
Bihar Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. बीते 6 महीने से चली लंबी सियासी जद्दोजहद खत्म हो गई. देश शाम तक बिहार की 243 में से ज्यादातर सीटों पर हार जीत की स्थिति साफ हो गई है. एक तरफ NDA की बंपर जीत के बाद बीजेपी और जेडीयू के खेमे में खुशी की लहर है, तो दूसरी तरफ महागठबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ा. NDA ने साल 2010 के विधानसभा चुनाव में बिहार की 206 सीटों पर जीत हासिल किया था. कमोबेश NDA अपने पुराने रिकॉर्ड के आसपास पहुंच चुकी है.
इस बार देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को बिहार विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा. महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने बिहार की 65 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन वह अभी तक सिर्फ एक सीट ही जीत पाई है. जबकि पांच सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए हैं. इससे पहले कांग्रेस 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर लड़ी थी और 19 सीटों पर जीत हासिल किया था. उस समय कांग्रेस की जीत की दर 9.5 फीसदी रही थी.
साल 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है और वह सिमट कर महज पांच सीट तक ही रह गई है. कांग्रेस ने इस बार मुस्लिम बाहुल सीटों पर ज्यादा फोकस किया और उन्हीं सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे. लेटेस्ट अपडेट मिलने तक कांग्रेस किशनगंज सीट पर जीत हासिल कर चुकी है. जहां कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद कमरुल होदा ने बीजेपी की अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वीटी सिंह को 12,794 वोटों से हराया.
कांग्रेस ने जो प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं, उनमें से दो मुस्लिम हैं. जिनमें मोहम्मद कमरुल होदा किशनगंज से जीत हासिल कर चुके हैं, जबकि दूसरे मुस्लिम प्रत्याशी अररिया से आबिदुर रहमान हैं, जो JDU के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शगुफ्ता अजीम से 12,282 वोटों से आगे हैं. शुरूआत में कड़ा मुकाबले के बाद आबिदुर रहमान और शगुफ्ता अजीम में वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ... तो अब दरी नहीं बिछाएंगे सीम्नाचल के मुसलमान; क्या सच में ओवैसी ने तोड़ दिया तेजस्वी यादव का गुरूर ?