AIMIM Result in Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव ने AIMIM ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत वापसी की. वह भी ऐसे समय में जब NDA के लगभग 190 से ज्यादा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. AIMIM ने अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराते हुए इस बार भी इन पांच महत्वपूर्ण सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
Trending Photos
)
Bihar Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की है. साल 2020 में AIMIM ने बिहार की पांच सीटों पर फतह का परचम लहराया था. हालांकि, उस पार्टी के पांच से चार विधायकों ने पाला बदलकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया था.
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए पांच सीटों पर बढ़त बनाएं हैं. ताजा अपडेट मिलने तक जोकीहाट विधानसभा सीट से मोहम्मद मुर्शिद आलम 11वें राउंड की गिनती के बाद पहले नंबर पर हैं. मुर्शिद आलम, जेडीय प्रत्याशी मंजर आलम से 5,332 वोटों से आगे हैं. इस सीट पर 7 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
इसी तरह AIMIM प्रत्याशी गुलाम हसनैन ठाकुरगंज सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. 11 राउंड की गिनती के बाद वह जेडीयू के गोपाल कुमार अग्रवाल से 1757 वोटों से आगे हैं. कोचाधामन में भी AIMIM प्रत्याशी बड़ा उलटफेर करने के नजदीक हैं. कोचाधामन में AIMIM प्रत्याशी सरवर आलम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुजाहित आलम से 13वें राउंड के बाद 17,512 वोटों से आगे हैं.
अमौर सीट बिहार की सियासत में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. इसकी वजह यह है कि यहां से AIMIM बिहार प्रमुख अख्तरुल ईमान चुनावी मैदान में हैं. उनका मुकाबला जेडीयू के सबा जफर और कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान से हैं. 12वें राउंड की गिनती पूरी होने तक अख्तरुल ईमान, जेडीयू प्रत्याशी सबा जफर पर 16,682 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. बैसी सीट AIMIM प्रत्याशी गुलाम सरवर बारी बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि, बैसी में अभी सिर्फ 8 राउंड की गिनती हुई है. गुलाम सरवर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार से 8,483 वोटों से आगे हैं.
बता दें, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी. उस समय AIMIM प्रमुख अख्तरुल इमान ने अमौर सीट से ही जीत हासिल की थी. उन्होंने RJD प्रत्याशी को हराया था. इसी तरह 2020 में मुजाहिद आलम (बहादुरगंज), मुहम्मद इजहार आसफी (कोचाधामन), शाहनवाज आलम (जोकीहाट) और सैयद रुकनुद्दीन अमहद (बैसी) ने जीत हासिल की थी. हालांकि, बिहार AIMIM प्रमुख अख्तरुल ईमान को छोड़कर पार्टी के चार विधायक RJD में शामिल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: क्या JDU के मुस्लिम प्रत्याशी का होगा 100% स्ट्राइक रेट; जानें कौन कहां से है आगे?