Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3003293

मुस्लिम महिला उम्मीदवार, RJD की इशरत और JDU की शगुफ्ता की जीत के लिए अंतिम संघर्ष!

Muslim Women Candidate Result in Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. कई सीटों पर प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर है. बिहार की अररिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और मुस्लिम महिला प्रत्याशी में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कमोबेश यही हाल प्राणपुर सीट से RJD उम्मीदवार इशरत प्रवीण की है. 

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

Bihar Assembly Election Result 2025: बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती अपने आखिरी दौर में हैं. प्रदेश कई सीटों पर हार जीत की स्तिथि काफी हदतक साफ हो चुकी है. आज यानी शुक्रवार (14 नवंबर) को जारी नतीजों के बाद बीते कई माह से सियासी दलों के जरिये किए जा रहे दावों, कयासों पर विराम लग गया.

NDA के घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार में ऐतिहासिक जीत के करीब है. ताजा रुझानों के मुताबिक, NDA प्रदेश की 200 से ज्यादा सीटों पर आगे है. बिहार में मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए सभी सियासी दलों ने बड़ी संख्या मे मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. 

अररिया में JDU-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Add Zee News as a Preferred Source

सत्तारूढ़ JDU ने भी चार सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था. जिनमें से अररिया की विधानसभा सीट से शगुफ्ता अजीम को उम्मीदवार बनाया था. 14वें राउंड की गिनती पूरी होने तक JDU प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम पीछे चल रही हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आबिदुर रहमान से 1,630 वोटों से पीछे चल रही हैं. हालांकि, 12वें राउंड की गिनती पूरी होने तक सबा जफर दो हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही थी. इस सीट पर 29 राउंड तक गिनती होगी. दोनों प्रत्याशियों में मामूली अंतर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि ऊंट कांग्रेस या JDU किसी के भी पक्ष में बैठ सकता है. 

RJD मुस्लिम महिला प्रत्याशी 22 हजार वोटों पीछे

अब बात करते हैं बिहार चुनाव में एक और मुस्लिम महिला उम्मीदवार इशरत प्रवीन की. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इशरत प्रवीन को कटिहार जिले की प्राणपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. प्राणपुर सीट पर 15वें राउंड की गिनती पूरी होने तक इशरत प्रवीन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार निशा सिंह से 22,114 वोटों से पीछे चल रही हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, प्राणपुर में 28 राउंड में  वोटों की गिनती पूरी होगी और ऐसे में किसी भी पार्टी के उम्मीदवार को हार-जीत तय करना जल्दबाजी होगी.

यह भी पढ़ें: बिहार के बाद Jammu Kashmir में भी BJP का डंका, नगरोटा में लहराया जीत का परचम

 

TAGS

Trending news