)
Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा जिला में बदमाशों ने एक शिक्षक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. गोली आवाज सुनकर इलाके में अफरा तफरी मच गई. मृतक की शिक्षक की पहचान मंसूर आलम के रुप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के समय शिक्षक साइकिल से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर ज्योति कुमारी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गईं.
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में पंचनामा भरकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. इस घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. एसडीपीओ सदर ज्योति कुमारी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है और पीड़ित परिवार को इंसाफ जरुरू मिलेगा. हालांकि, शिक्षक के हत्या की अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है.
मृतक मंसूर आलम, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के तीसी परसौनी गांव के रहने वाले हैं. वे दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय नसीरगंज में 15 साल से शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. रोज की तरह आज भी वे साइकिल से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान क्रम सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा- कमतौल पथ पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.
स्कूल से 500 मीटर पहले मारी गोली
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने दो गोलियां चलाई, जिनमें से एक गोली सिर में और दूसरी गोली कंधे के पास लगी. इसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. घटना स्थल से मृतक शिक्षक का स्कूल महज 500 मीटर की दूरी पर है.
इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. शिक्षक की हत्या से इलाके में मातमा पसरा हुआ है और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एसीडीपीओ सदर ने बताया कि यह घटना सुबह 6 बजे की है. पुलिस और एफएसएल की टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार जल्द ही घटना का निवारण किया जाएगा.