)
Bihar Assembly Election Result 2025: पूरे भारत की नजरें इस बिहार की सियासत पर टिकी हैं. बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. समय गुजरने के साथ ही बिहार में नतीजे साफ होते नजर आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों पर नजर डालें तो NDA की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है. ताजा अपडेट मिलने तक बीजेपी-जेडीयू की अगुवाई वाला गठबंधन 190 से ज्यादा सीटों पर आगे है.
विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. रुझानों में JDU प्रदेश की 75 सीटों पर आगे है. जबकि NDA गठबंधन में शामिल बीजेपी 85, LJPR-22, HAM-4 और RLM-3 सीटों पर आगे हैं. JDU ने सीट शेयरिंग के आधार पर 101 सीटों पर दो चरणों में प्रत्याशियों का ऐलान किया था.
JDU ने सोशल सोशल इंजीनियरिंग रणनीति का हिस्सा अपनाते हुए पहले चरण में 57 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं था. JDU की दूसरी लिस्ट में 44 उम्मीदवार की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में सभी आरोपों, दावों और कयासआराईयों पर लगाम लगाते हुए JDU आलाकमान ने 4 मुस्लिम चेहरों को अपना उम्मीदवार बनाया.
दूसरी लिस्ट में JDU ने अररिया से पूर्व विधायक शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, अमौर से सबा जफर और चैनपुर विधानसभा सीट से जमा खान को उम्मीदवार बनाया था. जमा खान वर्तमान में JDU में एकमात्र मु्स्लिम मंत्री हैं. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में JUD ने 11 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन इस बार यह संख्या घटकर 4 हो गई. पूरी NDA के घटक दलों ने मिलाकर कुल पांच मुसलमानों को टिकट दिया था, जिनमें से चार अकेले JDU से हैं.
दोपहर तक ताजा रुझानों में अररिया से JDU प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम, कांग्रेस प्रत्याशी आबिदुर रहमान से आगे हैं. इसी तरह JDU के अन्य मुस्लिम प्रत्याशियों में जोकीहाट से मंजर आलम, AIMIM उम्मीदवार मुर्शिद आलम से आगे चल रही है. जबकि अमौर से सबा जफर और चैनपुर से जमा खान बाकी जेडीयू प्रत्याशियों में बढ़त बनाने वाले मुस्लिम उम्मीदवार हैं. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या JDU के चारों मु्स्लिम उम्मीदवार आखिर तक चुनाव में बढ़त कायम रखते हैं.