Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2709212
Zee SalaamIndian MuslimMotihari News: वक्फ की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर, 24 घंटे में खड़ी कर दी दीवार; मचा हड़कंप

Motihari News: वक्फ की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर, 24 घंटे में खड़ी कर दी दीवार; मचा हड़कंप

Motihari Waqf News: लोकसभा और राज्यसभा से बजट सेशन में पारित वक्फ (संशोधन) बिल, 2025 को 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई. यह बिल पास होने के 24 घंटे के भीतर  भू-माफियाओं ने वक्फ की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की.

Motihari News: वक्फ की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर, 24 घंटे में खड़ी कर दी दीवार; मचा हड़कंप

Motihari Waqf News: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां वक्फ बिल पास होने के 24 घंटे के भीतर ही बदमाशों ने वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी और जमीन के चारों ओर दीवारें बनानी शुरू कर दीं, लेकिन जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष और स्थानीय मुतवल्ली की तत्परता के कारण यह मंसूबा कामयाब नहीं हो सका.

यह घटना मोतिहारी शहर के एक प्रमुख इलाके की है, जहां भू-माफियाओं ने निर्माण सामग्री लाकर वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर मकान बनाने की कोशिश की. मकामी लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने फौरन जिला वक्फ कमेटी को इसकी सूचना दी. कमेटी के अध्यक्ष, मोतवल्ली और अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना देकर निर्माण कार्य रुकवा दिया.

वक्फ बोर्ड के चीफ ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली ने बताया कि यह जमीन कई सालों से वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज है और इसका इस्तेमाल धार्मिक और सामाजिक उद्देश्यों के लिए होता रहा है. इसका इस्तेमाल किसी भी तरह से निजी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता. दबंगों ने कानून को ताक पर रखकर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है, जो वक्फ एक्ट के खिलाफ है. साथ ही जिला अवकाफ कमिटी के अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

वक्फ बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
गौरतलब है कि लोकसभा और राज्यसभा से बजट सेशन में पारित वक्फ (संशोधन) बिल, 2025 को 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई. इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम भी बदलकर यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट (उम्मीद) अधिनियम, 1995 हो गया है.

दोनों सदन में पास हो गया बिल
विपक्षी दलों और कई मुस्लिम संगठनों के विरोध के बावजूद लोकसभा में 3 अप्रैल को तड़के और राज्यसभा में 4 अप्रैल को तड़के वक्फ बिल पास हो गया था. लोकसभा में वक्फ बिल समर्थन में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े थे जबकि ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में इसके पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े.

TAGS

Trending news