Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2708359
Zee SalaamIndian MuslimBihar की ये बड़ी पार्टी वक्फ कानून को SC को देगी चुनौती, आज होगी पिटीशन फाइल

Bihar की ये बड़ी पार्टी वक्फ कानून को SC को देगी चुनौती, आज होगी पिटीशन फाइल

Bihar News: : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. इससे पहले कई मुस्लिम तंजीमें कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह चुकी हैं.

Bihar की ये बड़ी पार्टी वक्फ कानून को SC को देगी चुनौती, आज होगी पिटीशन फाइल

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नए वक्फ कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए तैयार है. पार्टी के नेता, राज्यसभा सांसद मनोज झा और पार्टी के सीनियर मेंबर फैयाज अहमद, सोमवार को बिल के प्रावधानों को चुनौती देने के लिए याचिका दायर करने वाले हैं, जिसके बारे में उनका तर्क है कि इससे वक्फ संपत्तियों के मैनेजमेंट पर काफी असर पड़ सकता है.

संवैधानिक ढांचे के लिए खतरा नया कानून

आरजेडी के मनोज झा ने फिक्र का इजहार किया है कि नया कानून संवैधानिक ढांचे के लिए खतरा है और भारत में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है. पार्टी का मानना ​​है कि वक्फ अमेंडमेंट बिल, 2025, वक्फ प्रोपर्टी के मैनेजमेंट्स राइट्स के लिए सीधा खतरा पैदा करता है.

मुसलमानों के अधिकारों को कमजोर: RJD

आरजेडी का कहना है कि यह बिल संविधान में संविधान के अंदर मिलने वाले डेमोक्रेटिक प्रिंसिपल को नुकसान पहुंचा सकता है और धार्मिक समुदायों, खास तौर पर मुसलमानों के अधिकारों को कमजोर कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

जावेद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया

बता दें, इस बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमियत उलेमा-ए-हिंद सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला कर चुके हैं. वहीं, 4 अप्रैल को कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने बिल के खिलाफ याचिका दायर करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जावेद, जो बिल का रिव्यू करने वाली संयुक्त संसदीय समिति का भी हिस्सा थे, उनका दावा है कि वक्फ कानून असंवैधानिक है और गलत तरीके से बैन लगाकर मुसलमानों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.

ओवैसी ने लगाई पिटीशन

इस बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी. वहीं शिवसेना का कहना है कि पार्टी इस कानून के खिलाफ कोई लीगल एक्शन नहीं लेगी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news