Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3021440

प्यार में बच्चे और पति छोड़ने को तैयार थी शाहनाज, प्रेमी सलमान ने उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: सिवान में एक प्रेमी सैफ अली ने अपने सहयोगी रेयाज के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका शाहनाज खातून की हत्या कर दी. शाहनाज खातून शादीशुदा थी. इसके बावजूद वह सैफ के साथ भागकर शादी करना चाहती थी, लेकिन सैफ शादी करना नहीं चाहता था. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

प्यार में बच्चे और पति छोड़ने को तैयार थी शाहनाज, प्रेमी सलमान ने उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: बिहार के सिवान से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला शाहनाज खातून की हत्या उसके प्रेमी सैफ अली ने कर दी. शाहनाज खातून प्रेमी सैफ अली से शादी करने के लिए अपना घर से भागने और अपने पति, बच्चों को छोड़ने के लिए तैयार थी. 

दरअसल, बिहार के सिवान जिले के बसावनबाड़ी गांव में बीते 21 नवंबर को शाहनाज खातून की लाश मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के जांच में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. पुलिस जांच के मुताबिक शादीशुदा महिला शाहनाज खातून और एक कुंवारा लड़का सैफ अली के बीच प्रेम संबंध था. 

शाहनाज खातून की तरफ से सैफ अली पर शादी करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन सैफ अली इस शादी के लिए तैयार नहीं था. इसी कड़ी में सैफ अली ने अपने सहयोगी रेयाज अहमद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. दोनों आरोपी एक दिन शाहनाज के घर पहुंचे, जहां एक दुपट्टे से गला घोटकर शाहनाज की हत्या कर दी. साथ ही शाहनाज ने सैफ अली के साथ भागने के लिए जो पैसे और गहने इकट्टा की थी, हत्या के बाद सैफ अली उन सभी चीजों को लेकर फरारा हो गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने आरोपी सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सैफ अली ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया है. साथ ही सैफ अली के खुलासे के बाद उसके सहयोगी रेयाज अहमद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सैफ अली ने यह स्वीकार किया है कि उसकी प्रेमिका शाहनाज खातून शादी के लिए उसपर लगातार दबाव बना रही थी, जिससे वह परेशान था. इसी कड़ी में सैफ अली ने रेयाज अहमद के साथ मिलकर शाहनाज को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दिया. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news