Bihar News: बिहार के वैशाली में बिजली के खंभे से झंडा उतारने और लगाने पर दो समुदायों में विवाद हो गया. हालांकि प्रशासन की सक्रियता ने किसी तरह की हिंसा नहीं होने दी. खबर के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Bihar News: बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक पार्टियां और उनके बड़े नेता बिहार का दौरा कर रहे हैं. इस बीच कुछ सिद्दतपसंद लोगों के जरिए बिहार में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है. हाल ही में बिहार के दरभंगा में मुस्लिम और सिख समुदाय के खिलाफ विवादित स्लोगन के साथ पोस्टर लगाए गए थे.
अब खबर है कि बिहार के वैशाली में एक बिजली के खंभे पर झंडा लगाने और उतारने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि बिहार में अचानक से बढ़ती सांप्रदायिक घटना संयोग है या कोई है जो चुनावी माहौल में दो समुदायों को भिड़ाकर राजनीतिक फसल काटना चाहता है.
दरअसल, बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में दो समुदाय एक बिजली के खंभे पर धार्मिक झंडा लगाने और उतारने को लेकर आसमने-सामने आ गए. हालांकि वक्त रहते इस घटना की खबर प्रशासन को मिली, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संभाल लिया. फिलहाल इलाके में शांति बहाल हो गई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहारी गांव में एक ब्रह्मास्थान के नजदीक हीं एक कब्रिस्तान भी है, जहां एक बिजली के खंभे पर पहले से हिंदू समुदाय का झंडा लगा हुआ था. मुस्लिम समुदाय के लोगों पर इल्जाम है कि उन लोगों ने खंभे पर लगे झंडे को उतारकर अपना झंडा लगा दिया.
इस घटना के बाद दोनों समुदाय में विवाद खड़ा हो गया, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने समय रहते प्रशासन को फोन कर इस घटना की जानकारी दे दी. मौके पर एसडीएम और एसडीपीओ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनो पक्ष के लोगो के साथ वार्ता कर मामले को शांत कराया.
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रज़ा चौक पर मुस्लिम और सिख समुदाय के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे. इस पोस्ट पर लिखा हुआ था कि ' सरदार और मुसलमानों भारत छोड़ो', 'सरदार और मुसलमान दहशतगर्द हैं',' भारत में अज़ान बंद होना चाहिए', 'मुसलमान बकरीद में गाय काटते हैं'.
गौरतलब है कि बिहार में चुनावी माहौल के बीच बढ़ते सांप्रदायिक घटनाएं किसी अनोही का संकेत है. जानकारों का मानना है कि अगर किसी के इशारे पर बिहार में सांप्रदायिक घटनाओं अंजाम दिया जा रहा है, तो यह बिहार की सौहार्द और विकास के लिए खतरे की घंटी है.