Bulldozer Action in MP: भगवान शिव की नगरी उज्जैन में बुलडोजर की रफ्तार नहीं थम रही है. बीते दिनों इस क्षेत्र में 12 से ज्यादा बिल्डिंगों को ढहा दिया गया था. वहीं, अब महाकालेश्वर मंदिर के नजदीक सालों पुरानी नानवेज की दुकान और रेस्टोरेंट को नगर निगम ने ढहा दिया है. इससे मुस्लिम दुकानदारों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है.
Trending Photos
)
Ujjain News Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मामूली बात सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों को ताक पर रखकर मोहन यादव सरकार ने मुस्लिम समुदाय की कथित अवैध मांस की दुकान पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई भगवान शिव की नगरी उज्जैन में हुई. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और नगर निगम के कर्मचारी तैनात रहे.
मिली जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगम बाग क्षेत्र में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की. इसके तहत अंगारा नाम से रेस्टोरेंट और दूसरी चिकन-मटन की अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया गया. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के निर्देश पर किया गया है.
बताया जा रहा है कि यह दुकान अनीसा बी की बिल्डिंग में दो हिस्सों में चल रही थी. इसका संचालन मोहम्मद वसीम और मोहम्मद शादाब नाम के दो नौजवान कर रहे थे. स्थानीय स्तर पर यह दुकान काफी मशहूर थी और बड़ी संख्या में लोग यहां चिकन और मटन खरीदने आते थे.
गाजियाबाद से चौंकाने वाली खबर
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम रील्स की दीवानगी ने परिवार तबाह किया.
पति पर चाकू से हमला, बच्चे रोते रहे… बेटी ने मां के हाथ से चाकू छीनकर बचाई पिता की जान. पति ने पुलिस से लगाई गुहार.#Ghaziabad #ViralVideo #SocialMedia pic.twitter.com/DbWymQUl31— Raihan Shahid (@RaihanShahid3) August 29, 2025
कार्रवाई के दौरान मौके पर 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए थे. इसके अलावा करीब 100 नगर निगम के कर्मचारी भी बुलाए गए थे. आधा दर्जन बुलडोजर और पोकलेन मशीनों की मदद से इस अवैध दुकान को ढहा दिया गया. प्रशासन ने बताया कि इस कथित अवैध दुकान को हटाने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी. डिमोलिश का स्टे ऑर्डर अब ख्त हो गया था, जिसके बाद बुलडोजर कार्रवआई की गई है.
इस दुकान को बंद कराने के लिए लगातार हिंदूवादी संगठन दबाव बना रहे थे. लगातार मांग के बीच हिंदूवादी संगठनों की आगे घुटने टेकते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने चिकन मटन की दोनों दुकानों को हटा दिया. हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि महाकाल मंदिर जाने वाले रास्ते पर इस तरह की नॉनवेज दुकानें नहीं होनी चाहिए. स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने कई बार इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी.
इसी को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई और मुस्लिम नौजवानों के जरिये लंबे समय से चलाई जा रही रेस्टोरेंट और नानवेज की दुकानों को जमींदोज कर दिया. दुकान और रेस्टोरेंट को गिराये जाने के बाद मोहम्मद वसीम और मोहम्मद शादाब के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है. दोनों नौजवानों का परिवार इसी दुकान से चलता था.
गौरतलब है कि ढाई माह पहले भी इसी क्षेत्र में 12 बिल्डिंग्स पर बुलडोजर चलाया गया था. प्रशासन का कहना है कि मंदिर क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण या विवादित दुकान नहीं चलने दी जाएगी. उज्जैन प्रशासन के जरिये लगातार की जा रही है इस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. दूसरी तरफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन पर लगातार एक तरफा कार्रवाई के आरोप लगा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सऊदी की सड़कों पर चोरों का तांडव! जेद्दा में पहली बार 50 गटर के ढक्कनों की चोरी