)
I Love Muhammad Controversy: एक तरफ देश भर में I Love Muhammad के पोस्टर लगाने और उसके समर्थन में प्रोटेस्ट करने पर विवाद छिड़ा हुआ है. पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चला रही है, उन्हें गिरफ्तार कर रही है. वहीं, दूसरी ओर हिंदू समुदाय के लोगों ने I Love Muhammad अभियान के जवाब में I Love Mahadev के पोस्टर लगा रहे हैं.
लेकिन इन सभी पोस्टर से अलग उत्तर प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा के नेता I Love Yogi Ji और I Love Bulldozer के पोस्टर लगा रहे हैं. इन पोस्टरों को लेकर एक बार फिर से विवाद छिड़ गया है. मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि यह पोस्टर मुस्लिम समुदाय को चिढ़ाने और उकसाने के लिए लगाए जा रहे हैं.
दरअसल, I Love Muhammad अभियान के तहत देश भर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात समेत कई राज्यों में पुलिस और मुस्लिम समाज के बीच हिंसक झड़प हुई है. ऐसी ही एक झड़प उत्तराखंड के अली खान इलाके में हुई. इस झड़प के बाद पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के कई मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की. अब मुस्लिम समाज का कहना है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से I Love Bulldozer के पोस्टर लगाकर मुसलमानों को चिढ़ाने की कोशिश की जा रही है.
बता दें कि I Love Yogi Ji और I Love Bulldozer के पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी द्वारा लगवाए गए हैं. यह पोस्टर लखनऊ के समता मूलक चौराहा पर पास और राजभवन चौराहे पर लगाए गए हैं. अमित त्रिपाठी द्वारा लगवाए गए पोस्टर में एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ़ोटो लगाई गई है, दूसरी तरफ बुलडोजर की फ़ोटो को लगाई गई है.
गौरतलब है कि बुलडोजर को योगी सरकार का मॉडल मान लिया गया है. आए दिन मस्जिद, मदरसों और मजारों पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगा कर बुलडोजर चला दिया जाता है. इसलिए बुलडोजर की मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला मशीन मान लिया गया है. हालांकि ऐसा नहीं है.