Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2993906

मुसलमान दे रहे हैं बीजेपी का साथ? इस मुस्लिम नेता के बयान से मचा सियासी हड़कंप

Shahnawaz Hussain on Muslim: बिहार चुनाव 2025 के लिए पहले फेज का मतदान 6 नवंबर को संपन्न हुआ और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. राजनीतिक नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने एक अहम बयान दिया है.

मुसलमान दे रहे हैं बीजेपी का साथ? इस मुस्लिम नेता के बयान से मचा सियासी हड़कंप

Shahnawaz Hussain on Muslim: बिहार विधानसभा इलेक्शन 2025 के पहले फेज का मतदान खत्म हो गया है. इस बीच बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और महागठबंधन की तरह से सीएम पद के कैंडिडेट तेजस्वी यादव को एक ही थाली के चट्टे बट्टे करार दिया. साथ ही बीजेपी नेता ने वक्फ और मुसलमानों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वे सिर्फ जनता को गुमराह कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता समझदार है और महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है.

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पहले चरण की हुई बंपर वोटिंग से एक चीज स्पष्ट है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और पीएम मोदी के आशीर्वाद से एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और अमित शाह की रणनीति से जो बिहार का माहौल बना है, वह एनडीए के पक्ष में है. बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर पूरी ताकत के साथ एनडीए को सरकार में लाएंगे.

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव वक्फ कानून को फाड़ने की बात करते हैं, जैसे कि पूर्व में राहुल गांधी ने किया था. उन्हें समझना चाहिए कि यह कानून संसद से पास हुआ है और मुसलमानों के हक में है. इसीलिए तेजस्वी यादव हो या फिर राहुल गांधी, मुसलमानों को वक्फ कानून के नाम पर गुमराह करना बंद करें. मुसलमान भी यह जानता है कि सरकार उनकी बेहतरी के लिए यह संशोधन लेकर आई है.

Add Zee News as a Preferred Source

भाजपा नेता ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि वे बिहार की जनता को वक्फ कानून के नाम पर गुमराह करना बंद करें. हुसैन ने दावा किया है कि बिहार की जनता का आशीर्वाद, खासतौर पर मुस्लिम मतदाताओं का रुझान एनडीए के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव हम भारी अंतर से जीत रहे हैं और मुस्लिम समुदाय भी हमारा समर्थन कर रहा है. 

TAGS

Trending news