Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2886091
Zee SalaamIndian Muslimपूर्व सांसद अतीक अहमद के नाम पर मचा राजनीतिक बवाल, BJP की विधायक का समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप

पूर्व सांसद अतीक अहमद के नाम पर मचा राजनीतिक बवाल, BJP की विधायक का समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप

Uttar Pradesh News: साल 2023 में पूर्व सांसद अतीक अहमद की पुलिस हिरास्त में तीन बदमाशों ने हत्या कर दी, लेकिन उनके नाम पर रजानीति एक बार फिर से शुरू हो गई है. अतीक अहमद को सदन में माफी कहने पर समाजवादी पार्टी ने अपनी विधायक पूजा पाल को निष्कासित कर दिया. इस एक्शन पर BJP की विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

पूर्व सांसद अतीक अहमद के नाम पर मचा राजनीतिक बवाल, BJP की विधायक का समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अतीक अहमद के बहाने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. विधायक केतकी सिंह ने यह बयान समाजवादी पार्टी के जरिए अपने ही विधायक पूजा पाल को निष्कासित करने पर दिया. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद को विधायक पूजा पाल ने माफिया कहा, यह बात समाजवादी पार्टी को पसंद नहीं आई. 

दरअसल, समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के विधानसभा में पूर्व सांसद अतीक अहमद को माफिया कहा था. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजूपाल हत्याकांड में कथित न्याय दिलाने के लिए शुक्रिया अदा किया. इस घटना के बाद विधायक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इसी घटना पर बलिया के भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूजा पाल, समाजवादी पार्टी के मुख्या से न्याय मांगती रही, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला. केतकी सिंह ने आगे कहा कि पूजा पाल एक साहसी महिला है और मैं उनकी तारीफ करती हूं.

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग पीडीए-पीडीए कहते हैं लेकिन पूजा पाल अन्याय के खिलाफ सपा मुखिया से न्याय मांगती रही फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिला. भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि CM योगी ने कहा था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला दूंगा और उन्होंने मिट्टी में मिला दिया. विधायक केतकी सिंह ने कहा कि अतीक के डर से न जाने कितनी महिलाएं घर के अंदर बैठी हुई थीं, लेकिन आज वह मुखर होकर अपनी लड़ाई लड़ रही है

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि पूर्व सांसद अतीक अहमद को विधायक पूजा पाल के पति पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या मामले में आरोपी बनाया गया था. इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, लेकिन साल 2023 में कुछ अपराधियों ने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी. इस हत्याकांड पर खूब राजनीति हुई थी. विपक्ष के कई नेता इस हत्याकंड में योगी सरकार के हाथ होने का इल्जाम लगा रहे थे. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news