Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2997088

Dharmendra News: अभिनेता धर्मेंद्र की हालत स्थिर, हेमा मालिनी ने दिया अपडेट

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की तबियत खराब है, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर है. घर वालों ने इसकी जानकारी साझा की है, और उनकी मौत की ख़बरों का खंडन किया है. 

 

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र  मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं.  धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे हैं.  सोमवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है. 

बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र की सेहत लगातार खराब बताई जा रही थी. उन्हें पिछले हफ्ते ही ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कई दिनों से ICU में थे और डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए लोगों से मिलने पर भी रोक लगा दी थी. लेकिन सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल पहुंचे. 

इस खबर ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बल्कि उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है. धर्मेंद्र ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और वह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं. इससे पहले उनकी दूसरी बीवी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनि ने उनके हेल्थ की सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है.  

Add Zee News as a Preferred Source

हेमा मानिली ने जताई नाराजगी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल रहीं झूठी खबरों पर उनके परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई है. एक्ट्रेस और उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बयान जारी किया.

हेमा मालिनी ने कहा, "जो हो रहा है वह माफी के काबिल नहीं है. जिम्मेदार चैनल कैसे किसी ऐसे शख्स के बारे में झूठी खबर फैला सकते हैं जिसका चल रहा है और उनकी हालात में तेजी से सुधार हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है. कृपया परिवार और उसकी निजता का सम्मान करें."

अफवाहों की शुरुआत सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई, जिसे देख फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई. हालांकि, धर्मेंद्र के परिवार ने तुरंत सामने आकर सच्चाई स्पष्ट की. उनकी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए फर्जी खबरें फैलाने वालों पर निशाना साधा.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

ईशा देओल ने लिखा, "मीडिया जरूरत से ज्यादा एक्टिव होकर झूठी खबरें फैला रहा है. मेरे पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया." इसके बाद ईशा ने फैंस को भरोसा दिलाया कि धर्मेंद्र डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत स्थिर है.

TAGS

Trending news