Chhattisgarh Communal Violence: छत्तीसगढ़ में हिंदूवादी भीड़ ने 6 मुस्लिम घरों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया. इससे पहले साल 2024 में छत्तीसगढ़ के इसी गांव में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमें 3 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार किए गए युवकों में एक नाबालिग था, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया. वह नाबालिग युवक बीते रविवार को रिहा हुआ, जिसके बाद यह सांप्रदायिक हिंसा हुई.
Trending Photos
)
Chhattisgarh Communal Violence: छत्तीसगढ़ में बीते रविवार (1 जनवरी) को हिंदूवादी भीड़ ने मुस्लिम समुदाय के घरों पर हमला किया, तोड़फोड़ की और 6 घरों को आग के हवाले कर दिया. इस सांप्रदायिक हिंसा के बीच पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के 70 सदस्यों को रेस्क्यू किया और बस में बैठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हिंदूवादी भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, पत्थरबाजी की और लाठियों से मारा, जिसमें 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव का है. यहां हिंदूवादी भीड़ ने मुस्लिम समुदाय के घरों को चिन्हित कर हमला किया और 6 घरों को आग के हवाले कर दिया. दरअसल, इस इलाके में 100 से ज्यादा परिवार हैं, जिनमें 10 परिवार मुस्लिम समुदाय के हैं. साल 2024 में यहां सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमें 3 मुस्लिम युवकों पर मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप लगे थे. इन आरोपियों में से एक नाबालिग था, जिसे जुवेनाइल करेक्शनल सेंटर भेजा गया था. बीते रविवार को वह नाबालिग युवक रिहा हो गया.
इसके बाद हिंदू समुदाय के चार लोगों पर अलग-अलग जगह हमले हुए, जिसमें दो के मोबाइल फोन लूट लिए गए. इसी घटना को बहाना बनाकर हिंदूवादी भीड़ ने रिहा हुए नाबालिग युवक के घर पर हमला किया, जिसके बाद 5 अन्य घरों पर भी हमले किए गए.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सांप्रदायिक हमला रविवार शाम 4 बजे के करीब शुरू हुआ था, जो रात करीब 11 बजे खत्म हुई. पुलिस ने बताया कि हिंदूवादी भीड़ ने हमारे हेलमेट तोड़ दिए और हमारी गाड़ियों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर भी पत्थरबाजी की.