Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2708116
Zee SalaamIndian Muslimमुजफ्फरनगर जेल में Ex MLA शाहनवाज राणा से मिला मोबाइल फोन, हेड वार्डन समेत 4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

मुजफ्फरनगर जेल में Ex MLA शाहनवाज राणा से मिला मोबाइल फोन, हेड वार्डन समेत 4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Shahnawaz Rana in Muzaffarnagar Jail: मुजफ्फरगर जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के पास से हाल ही में जेल के अंदर मोबाइल फोन बरामद हुआ था. इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़े ही नाटकीय ढंग से चित्रकूट जेल में शिफ्ट कर दिया. अब इस मामले से जुड़े अधिकारियों को लेकर भी जांच पड़ताल शुरू हो गई है. 

 

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा- फाइल फोटो
पूर्व विधायक शाहनवाज राणा- फाइल फोटो

Muzaffarnagar News Today: हालिया दिनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ था. इसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेल के 'हेड वार्डन' को निलंबित कर दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार (6 अप्रैल) को यह जानकारी दी.

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में चार जेल प्रहरियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है. कारागार अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में इन जेल कर्मचारियों की ओर से लापरवाही सामने आई है. उन्होंने बताया कि 26 मार्च को राणा के पास से मोबाइल फोन बरामद होने की घटना के बाद आंतरिक जांच शुरु की गयी और पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया. 

हेड वार्डन समेत इन पर गिरी गाज

जेल अधीक्षक चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान 'हेड वार्डन' राम स्वरूप और चार जेल प्रहरियों को जिला जेल में ड्यूटी के दौरान लापरवाही करते पाया गया. उन्होंने बताया कि स्वरूप को निलंबित कर दिया गया जबकि जेल प्रहरियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. इस बीच शाहनवाज राणा को शनिवार रात चित्रकूट जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

जिला कारागार अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानांतरण की पुष्टि की है. विधायक शाहनवाज राणा को पांच दिसंबर 2024 को एक स्टील फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) अधिकारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

क्या है मामला?

दरअसल, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा बीते साल 5 दिसंबर से जिला जेल में बंद है, उनकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. बीते माह 25 मार्च की रात जिला कारागार में चेकिंग दौरान उनसे जेलर ने मोबाइल बरामद किया. इसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने बहुत ही नाटकीय ढंग से पूर्व विधायक को विभागीय टीम ने पुलिसकर्मियों को बैठाकर चित्रकूट जेल भेज दिया है. 

मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

 

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news