)
Munawar on Pahelgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. सैर-सपाटे के लिए गए मासूम टूरिस्ट आतंकियों का निशाना बनाया, जिसमें अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है. इस दर्दनाक घटना को लेकर हर तरफ ग़म और गुस्से का माहौल है. इस अटैक के बाद कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने अपने दिख का इजहार किया है और अपने सोशल मीडिया पर अपनी शायरी शेयर की है.
"खुदा माफ नहीं करता
किसी के दिल को तोड़ना
फिर खून किसी बेकसूर का तो दूर की बात है
इंसाफ रह जाएगा पीछे
आगे होगी फिर से सियासत
मेरी जमीन पर मातम तो यहां हर रोज की बात है.
मुनव्वर सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं और अक्सर शायरी के ज़रिए दिल की बात कहते हैं. इस हमले की निंदा में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी आगे आए हैं. सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सनी देओल, करीना कपूर खान, बॉबी देओल, रणदीप हुड्डा, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस कायराना हमले पर दुख जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यहां तक की सलीम मर्चेंट ने तो कुरान की आयत भी शेयर की है.
सलीम मर्चेंट ने कहा कि पहलगाम में जो टूरिस्ट पर हमला हुआ वो इसलिए हुआ क्योंकि वह हिंदू थे. क्या वह आतंकवादी मुसलमान थे? नहीं! क्योंकि कुरान ये नहीं सिखाता है. उन्होंने कुरान की आयत का उदाहरण देते हुए कहा कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं. मुझे बतौर मुस्लिम शर्म आ रही है कि मुझे ये दिन देखना पड़ा. उन्हें केवल इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह हिंदू थे. ये हमारे देश में कब रुकेगा.