Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2702436
Zee SalaamIndian Muslimवक्फ संशोधन बिल पर सियासी घमासान! BJP के बाद कांग्रेस ने जारी की व्हिप, सांसदों को दिया अल्टीमेटम

वक्फ संशोधन बिल पर सियासी घमासान! BJP के बाद कांग्रेस ने जारी की व्हिप, सांसदों को दिया अल्टीमेटम

Congress Whip on Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन को लेकर जारी रस्साकशी के बीच सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के बाद अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी व्हिप जारी किया है. दूसरी तरफ टीडीपी ने वक्फ बिल को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर दी है.

 

बैठक में कांग्रेस नेता और विपक्षी दल
बैठक में कांग्रेस नेता और विपक्षी दल

Waqf Amendment Bill in Parliament: कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार (1 अप्रैल) को सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया है. पार्टी ने लोकसभा में 2, 3 और 4 अप्रैल को होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों को देखते हुए यह व्हिप जारी किया है. इसमें सभी सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य की गई है. 

पार्टी ने लोकसभा में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों के मद्देनजर अपने सभी सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील की है. पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि 2, 3 और 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे से लेकर सदन की कार्यवाही समाप्त होने तक पार्टी के सभी सांसद अनिवार्य रूप से लोकसभा में मौजूद रहें. 

कांग्रेस पार्टी ने इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी सांसदों से पार्टी के दृष्टिकोण का समर्थन करने का आग्रह किया है. कांग्रेस के जरिये जारी व्हिप में यह भी कहा गया है कि पार्टी के सभी सांसदों को इन तीन दिनों में बिना किसी असफलता के सदन में उपस्थित रहना चाहिए, जिससे पार्टी के रुख को मजबूती से पेश किया जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

भाजपा भी जारी कर चुकी है व्हिप

इससे पहले भाजपा ने भी अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है. इस व्हिप में 2 अप्रैल (बुधवार) को सभी सांसदों को संसद में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं. भाजपा के अनुसार, लोकसभा में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को पारित किया जाना है, जिसके लिए पार्टी के सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य है. 

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों से अपील की है कि वह सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें और विधायी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने में सहयोग दें. आपको बताते चलें, लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल भी पेश किया जाएगा. इसके लिहाज से दोनों पार्टी की ओर से जारी व्हिप काफी अहम है.

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्षी दल शुरू से ही असहमति जता रहे हैं. उनका कहना है कि यह विधेयक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर प्रभाव डाल सकता है. दूसरी तरफ सरकार का दावा है कि यह संशोधन वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने और दुरुपयोग रोकने के लिए जरूरी है.

TDP के ऐलान से BJP को बढ़त

इसी बीच, केंद्र सरकार को वक्फ संशोधन विधेयक पर तेलुगु देशम पार्टी (TDP) का समर्थन मिला है. टीडीपी ने ऐलान किया है कि वह इस बिल के पक्ष में मतदान करेगी. इससे सरकार को विधेयक पारित कराने में और मजबूती मिलेगी. वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के बीच असहमति बनी हुई है, लेकिन टीडीपी के समर्थन से सरकार को इसे पारित कराने में महत्वपूर्ण बढ़त मिलेगी.

मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

 

TAGS

Trending news