All Party Delegation: ऑल पार्टी डेलिगेशन का कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने स्वागत किया है. उन्होंने सरकार के इस कदम की तारीफ की है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
All Party Delegation: केंद्र सरकार ने एक ऑल पार्टी डेलिगेशन का गठन किया है, जो युनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल के मेंबर्स देशों समेत भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों का दौरा करेगा. इस डेलिगेशनन का मकसद भारत की आतंकवाद-रोधी नीतियों, सैन्य कार्रवाइयों और हालिया ऑपरेशन सिंदूर के बारे में ग्लोबली जानकारी देना है.
कांग्रेस के सीनियर नेता हुसैन दलवई ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की असलियत को इंटरनेशनल कम्यूनिटी के सामने उजागर करना बेहद जरूरी है और यह पॉजीटिव मैसेज है कि सरकार इस दिशा में सक्रिय कदम उठा रही है.
दलवई ने कहा कि पाकिस्तान की वजह हिंदुस्तान खास तौर पर कश्मीर को जो नुकसान हुआ है, उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखना समय की मांग है. उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार सरकार ने सभी दलों के नेताओं को डेलिगेशन में शामिल किया है, ताकि भारत की एकजुट आवाज दुनिया तक पहुंचे.
शशि थरूर को डेलिगेशन में शामिल किए जाने को लेकर उठे सवाल पर हुसैन दलवई ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने अपने चार नेताओं के नाम भेजे थे और शशि थरूर का नाम केंद्र सरकार ने खुद तय किया है. उन्होंने कहा कि अगर थरूर का राजनीतिक रुख पार्टी से अलग होता है, तो उस पर फैसला कांग्रेस की केंद्रीय समिति करेगी.
हाल में शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री की तारीफ किए जाने और उसे लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के सवाल पर दलवई ने कहा कि अगर कोई नेता स्वतंत्र राजनीतिक रुख अपनाता है तो पार्टी उस पर विचार जरूर करती है.
उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब केंद्र सरकार गंभीरता से एक ऐसा डेलिगेशन भेज रही है जो इंटरनेशनल मंचों पर पाकिस्तान के झूठ और आतंक के चेहरों को उजागर करेगा. उन्होंने कहा कि हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में मची घबराहट इस बात का संकेत है कि भारत का रुख प्रभावी रहा है. दलवई का मानना है कि अगर सेना को थोड़ा और समय मिलता, तो पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भी मुक्त कराया जा सकता था.