Islamophobia in USA: अमेरिका से इस्लामोफोबिया का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दो नाबालिग लड़कियों पर हमला किया गया और आरोपियों ने उनका हिजाब जबरदस्ती उतार दिया. इस मामले को लेकर कनेक्टिकेट की शहर इंतजामिया का बड़ा बयान सामने आया है.
Trending Photos
)
Connecticut News Today: पूरे दुनिया में सभ्य और शांति का ढिंढोर पीटने वाले अमेरिका से इस्लामोफोबिया का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 7वीं क्लास की दो मुस्लिम छात्राओं पर हमला कर दिया, इतना ही नहीं पीड़िताओं के हिजाब भी जबरन उतार दिए गए. हमला करने वाले ग्रुप की कथित सदस्य होने के आरोप में 12 साल की छात्रा पुलिस गिरफ्तार किया और अब वह जुवेनाइल कोर्ट में नफरती अपराधों के आरोप का सामना कर रही है. झगड़े में कथित तौर पर शामिल लड़की पर अदालती समन के जरिये सांप्रदायिक आधार पर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं.
पूरा मामला अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य के वाटरबरी शहर की है. जहां से इस्लामोफोबिया की दुखद घटना सामने आई है, यहां सातवीं क्लास में पढ़ने वाली दो मुस्लिम छात्राओं पर हमला किया गया और उनके हिजाब जबरदस्ती उतार दिए गए. वाटरबरी स्टेट के अटॉर्नी ऑफिस, पुलिस और शहरी इंतजामिया के अधिकारियों के जरिये एक संयुक्त बयान जारी किया गया है. जांचकर्ताओं ने यह निर्धारित किया है कि यह झगड़ा धार्मिक आधार पर हुआ, जो नफरत फैलाने वाले अपराधों की कानूनी परिभाषा के अनुरूप है.
कनेक्टिकट में काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) के अध्यक्ष फरहान सैमिन के अनुसार, 13 साल की दोनों जुड़वा लड़कियां लॉकर रूम के पास गईं, जहां उन पर दो अन्य लड़कियों के जरिये लात और थप्पड़ मारे गए. उन्होंने पीड़िताओं के हिजाब को उतारकर फेंक दिया. फरहान मैमन ने बताया कि दोनों पीड़ित छात्राओं को उन्हीं के क्लास की दो अन्य लड़कियों के जरिये मारपीट का शिकार बनाया गया था. एक लड़की के चेहरे पर चोटें आईं है, जबकि दूसरे बच्ची के गर्दन में चोट आई है.
CAIR के अध्यक्ष फरहान सैमिन ने बताया कि पीड़ित छात्राओं पर उन्हीं की क्लास की दो अन्य छात्राओं ने हमला किया था. उन्होंने बताया कि पीड़िताओं में से एक मुस्लिम छात्रा की गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ है. दूसरी छात्रा की गर्दन पर खराश आई है. घटना के बाद लड़कियों के पिता ने उन्हें अस्पताल लेकर गए. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने जांच के बाद पीड़िताओं के चेहरे, नाक और गर्दन पर घाव और खराश के निशान दर्ज किए हैं.
शहरी इंतजामिया ने कहा कि इस घटना के संबंध में एक अन्य छात्रा को गिरफ्तारी के बजाय 'युवा ध्यान आकर्षण कार्यक्रम' में शामिल किया गया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों नाबालिगों को कोर्ट में पेश किया गया है या नहीं. फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.