Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2710355
Zee SalaamIndian Muslimभारत में रिलीज होने पर विरोधपाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म पर मचा बवाल, तो समर्थन में उतरीं अमीषा पटेल;

भारत में रिलीज होने पर विरोधपाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म पर मचा बवाल, तो समर्थन में उतरीं अमीषा पटेल;

Pakistani Actor : हाल ही में पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल का टीजर रिलीज हुआ है, जिसके बाद इस फिल्म की रिलीज को रोक को लेकर विरोध किया जा रहा है. अब बॉलीवुड की अदाकारा अमीषा पटेल ने फिल्म का सपोर्ट करते हुए कहा है कि हम हर एक्टर और संगीतकार का स्वागत करते हैं, जो हिन्दुस्तान की संस्कृति है.

भारत में रिलीज होने पर विरोधपाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म पर मचा बवाल, तो समर्थन में उतरीं अमीषा पटेल;

Pakistani Actor : पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान ने पाकिस्तान के साथ हिन्दुस्तान के भी कई फिल्मों में काम किया  है. एक बार फिर फवाद खान की फिल्म हिन्दुस्तान के सिनेमा घरों मे दिखने के लिए तैयार थी, लेकिन टीचर रिलीज होने के बाद लोगों ने फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध शुरू कर दिया है.

फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके बाद हिन्दुस्तान में फिल्म की रिलीज की रोक को लेकर विरोध जारी है. इस फिल्म में फवाद खान के साथ War मूवी की एक्ट्र्रेस वाणी कपूर मैन लीड में है. एक्टर की फिल्म को अब बॉलीवुड की अदाकारा अमीषा पटेल ने सपोर्ट करते हुए कहा है कि भारत के कल्चर में हर आर्टिस्ट और कला का सम्मान किया जाता है. यहां राष्ट्रीयता के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. 

कला में कोई भेदभाव नहीं- अमीषा 
आईएएएस से बातचीत के दौरान एक्ट्र्रेस अमीषा ने कहा, "मुझे पहले भी फवाद खान पसंद थे. हम हर एक्टर और संगीतकार का स्वागत करते हैं, जो हिन्दुस्तान की संस्कृति है. कला तो कला है, मैं उसमें कोई भेदभाव नहीं करती. दूसरे देश के कलाकारों का स्वागत होना चाहिए." एक्ट्र्रेस अमीषा पटेल के मुताबिक हिन्दुस्तान में फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को लागू होने से नहीं रोका जाना चाहिए. 

Add Zee News as a Preferred Source

रोक की मांग की और धमकी दी
फवाद खान की फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की और धमकी भी दी है. फिल्म के खिलाफ 'एक्स' पर पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया, "चाहे हमने कितनी बार भी कहा हो कि पाक कलाकारों की फिल्म हिन्दुस्तान में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन फिर भी कुछ सड़े सेब सामने आ जाते हैं. ऐसे मामलों को मनसे सैनिकों को  फेंकना होगा और हम ऐसा करेंगे, और ऐसा करना जारी रखेंगे. फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. जो लोग इसका सपोर्ट करते है, वहां हमारे खिलाफ है."

अबीर गुलाल फिल्म 
फवाद खान की फिल्म का टीजर 1 अप्रैल को रिलीज किया गया है, जिसके बाद फिल्म विवादों के बीच फस गई है. अबीर गुलाल 9 मई 2025 को रिलीज होगी. वहीं फवाद खान आखिरी बार हिन्दुस्तान की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आए थे.  

TAGS

Trending news