)
Cristiano Ronaldo Viral Video: पुर्तगाल के मशहूर फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ फुटबॉल के मैदान के सितारे नहीं हैं बल्कि इंसानियत, विनम्रता और सांस्कृतिक समझदारी का भी एक बेहतरीन उदाहरण बन चुके हैं. दुनियाभर के करोड़ों फुटबाल के दीवानों के दिलों में अपनी जगह बना चुके रोनाल्डो एक बार फिर से सुर्खियों में है. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोगों का एक बड़ा धड़ा रोनाल्डो के मजहब तब्दील करने के कयास लगा रहा है.
दरअसल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर अपनी विनम्रता, संस्कृति के प्रति जागरूकता और धर्मों के प्रति सम्मान की वजह से चर्चा में हैं. इसकी वजह है हाल ही में सऊदी क्लब अल नसर और अल-अहली के बीच खेले गए एक रोमांचक मुकाबले के दौरान, रोनाल्डो को पेनल्टी शूटआउट से पहले मुसलमानों की तरह दुआ मांगते हुए देखा गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोनाल्डो मैदान पर घुटनों के बल बैठकर, दोनों हाथ आसमान की ओर उठाए पूरी अकीदतक के साथ दुआ करते नजर आ रहे हैं. ठीक उसी तरह जैसे मुसलमान नमाज या किसी खास मौके पर दुआ मांगते हैं. यह दृश्य न सिर्फ फैंस को भावुक कर देने वाला था बल्कि लाखों लोगों के दिल को छू गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी और यूजर्स के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
लोगों ने सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के इस अंदाज की खुले दिल से तारीफ की. हजारों फैंस ने उनकी सादगी, संवेदनशीलता और धर्मों के प्रति सम्मान को सराहा. बता दें कि रोनाल्डो फिलहाल सऊदी क्लब अल नसर के लिए खेल रहे हैं और मिडिल ईस्ट में न सिर्फ अपनी शानदार खेल शैली बल्कि इस्लामी मूल्यों के प्रति झुकाव और साफ-सुथरी छवि के चलते भी बेहद लोकप्रिय हैं. यह पहली बार नहीं है जब रोनाल्डो को इस्लामी तरीके से दुआ मांगते देखा गया हो. इससे पहले भी यूसुफ नेशन्स कप के फाइनल के दौरान उन्होंने इसी अंदाज में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए दुआ की थी.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो अक्सर अपने खेल और मानवीय अधिकारों से जुड़े बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं. भारत, समेत दुनिया भार में रोनाल्डो के फैंस हैं. इससे पहले रोनाल्डो ने इसी साल फरवरी में सीरिया हिंसा पर चिंता जताई थी. उन्होंने एक रिपोर्टर के सवाल के जवाबों देते हुए कहा था कि वह सीरिया मुझे पसंद है. उनके इसी बयानों की एक एआई डीप फेक वीडियो बनाकर ग़ज़ा से जोड़कर दिखाया गया था.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का शुमार फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में होता हैं और उनके नाम कई बेमिसाल रिकॉर्ड दर्ज हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 120 से ज्यादा गोल किए हैं, जो किसी भी पुरुष खिलाड़ी के मुकाबल सबसे ज्यादा हैं. UEFA चैंपियंस लीग में भी उनका दबदबा कायम है, जहां वे 140 से ज्यादा गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. 2013-14 सीजन में उन्होंने 17 गोल दागकर एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड भी बनाया.
क्लब और उनके अपने देश पुर्तगाल के लिए मिलाकर रोनाल्डो ने 950 से ज्यादा करियर गोल किए हैं और वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. उन्हें पांच बार 'बैलन डी' ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो फुटबॉल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान है. वे लगातार पांच यूरो और पांच वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने.
इसी तरह रियल मैड्रिड के लिए उन्होंने 450 गोल कर क्लब का ऑल-टाइम रिकॉर्ड अपने नाम किया था. साथ ही वे 100 से ज्यादा UEFA क्लब प्रतियोगिता गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं. रोनाल्डो 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जबकि क्लब स्तर पर और पुर्तगाल के लिए के लिए लगातार 20 सीजन तक गोल करने का यूनीक रिकॉर्ड भी है.