Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3135287
Zee SalaamIndian Muslimरमजान में पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब बुकिंग पर भी ब्रेक; ईद से पहले बढ़ी बुकिंग टाइम

रमजान में पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब बुकिंग पर भी ब्रेक; ईद से पहले बढ़ी बुकिंग टाइम

Cylinder Booking Period Increased Before Eid: रमजान के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने ईद से पहले बुकिंग नियम भी बदल दिए हैं. अब नया सिलेंडर बुक कराने के लिए 21 की जगह 25 दिन इंतजार करना होगा. सरकार ने इस फैसले का मकसद मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से मांग बढ़ने और जमाखोरी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

LPG Cylinder Booking Period Increased: रमजान के महीने में ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई थी और अब ईद से कुछ दिन पहले आम लोगों को एक और झटका मोदी सरकार ने दिया है. सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के लिए न्यूनतम इंतजार अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है.

सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय इसलिए बढ़ाया गया है ताकि जमाखोरी को रोका जा सके. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है और लोगों ने घबराहट की वजह से ज्यादा सिलेंडर बुक कराने की कोशिश करते हुए देखे जा रहे हैं.

ईद से पहले बढ़ी सिलेंडर की डिमांड
अधिकारियों का कहना है कि देश में रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है, लेकिन भंडार को सही तरीके से संभालने के लिए यह कदम उठाया गया है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से लोगों में आपूर्ति रुकने का डर पैदा हो गया है, जिससे सिलेंडर की मांग में करीब 15 से 20 फीसदी तक अचानक इजाफा दर्ज किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

एक अधिकारी के मुताबिक भारत में औसत परिवार साल भर में 14.2 किलो के लगभग 7 से 8 गैस सिलेंडर ही इस्तेमाल करता है. आम दिनों में किसी परिवार को छह हफ्ते से पहले नया सिलेंडर लेने की जरूरत नहीं पड़ती. 

यह भी पढ़ें: बाहर ही नहीं, अपने राज्य में भी बेगाने हैं पश्चिम बंगाल के मुसलमान; SIR में नहीं जुड़ रहे नाम

वहीं, सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि देश की तेल कंपनियां फिलहाल इस लागत के दबाव को खुद वहन करेंगी. अधिकारी के मुताबिक सरकार वैश्विक तेल बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है, लेकिन अभी खुदरा ईंधन की कीमत बढ़ाने की कोई तत्काल योजना नहीं है.

भारत में 74 दिनों का तेल भंडार है मौजूद
इसी बीच सोमवार (9 मार्च) को केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि भारत के पास कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का करीब 74 दिनों का भंडार मौजूद है, जिससे किसी भी आपूर्ति संकट की स्थिति से निपटा जा सकता है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने 5.33 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता वाले रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बनाए हैं. यह भंडार करीब साढ़े नौ दिनों की कच्चे तेल की जरूरत पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा देश की तेल कंपनियों के पास 64.5 दिनों का अतिरिक्त भंडारण मौजूद है. इस तरह कुल मिलाकर देश में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का करीब 74 दिनों का भंडार मौजूद है.

हालिया दिनों ने अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होरमुज को बंद कर दिया. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा आपूर्ति करने वाले रास्तों में से एक है, जहां से दुनिया की 20 फीसदी से ज्यादा तेल आपूर्ति की जाती है. जहाजों की आवाजाही रुकने और कच्चे तेल के निर्यात में बाधा आने की वजह से तेल की कीमतों में तेजी आई है. 9 मार्च तक जंग के दसवें दिन में पहुंच गया और कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई.

भारत के प्रमुख शहर में सिलेंडर की कीमतें?
इसका असर भारत पर भी पड़ा है. 8 मार्च को देश के कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ा दी गई.  इसके बाद अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों भी बढ़ गई हैं. सोमवार (9 मार्च) को हैदराबाद में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 965 रुपये का हो गया. इसी तरह कोलकाता में 939 रुपये प्रति सिलेंडर, चेन्नई में 928.5 रुपये प्रति सिलेंडर, बेंगलुरु में 915.5 रुपये प्रति सिलेंडर, दिल्ली में 913 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. 

बता दें, बीते 7 मार्च 2026 से 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पूरे देश में लगभग 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है. इसी के साथ 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी करीब 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 60 रुपये बढ़ने से दिल्ली में 853 रुपये गैस सिलेंडर कीमत लगभग 7 फीसदी से ज्यादा बढ़कर अब 913 रुपये हो गया है. 

यह भी पढ़ें: Sambhal: तंगदस्ती में जीने वाले इमाम पर 7 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद- दरगाह और घरों पर भी चलेगा बुलडोजर!

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news