Daku Dulhaniya: इन दिनों 21 साल की गुलशन काफी चर्चाओ ं में है. लोग इस महिला को डाकू दुल्हनिया कहकर भी बुला रहे हैं. जो 12 परिवारों को झूठी शादी करके ठग चुकी है.
Trending Photos
)
Daku Dulhaniya: गुजरात में काजल, हरियाणा में सीमा, बिहार में नेह, और उत्तर प्रदेश में स्वीटी बनकर शादी करने वाली लड़की का असली नाम है गुलशना रियाज खान, उम्र सिर्फ 21 साल है, लेकिन अब तक कम से कम 12 शादियां कर चुकी है. मोहतरमा का शादी करने का एक ही मकसद होता है. दुल्हे और उसके परिवार को ठगना.
ठगी करने के लिए गुलशन के पास एक ही कहानी होती थी. उसी को फॉलो करते हुए वह इस अपराध को अंजाम देती थी. पहले जल्दी रिश्ता तय किया जाता था. इसके बाद धूमधाम से शादी होती थी और कुछ घंटों बाद ही दुल्हन अपहरण के नाम पर दूल्हे के घर से जेवर, नकदी लेकर गायब हो जाती थी.
अब पुलिस ने इस डाकू दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ 8 गैंग के मेंबर भी पकड़े गए हैं. ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के बसखारी थाना इलाके में पड़ने वाले कसराडा गांव के पास से पकड़े गए हैं.
पुलिस के मुताबिक, ये गैंग उन परिवारों को निशाना बनाता था जो अपने बेटों के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे. ये लोग सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट्स पर खुद को पेश कर शादी के लिए बातचीत शुरू करते थे. लड़के वालों से एक ‘सेटलमेंट अमाउंट’ भी तय किया जाता था, यानी रिश्ता पक्का करने के बदले में पैसे लिए जाते थे. शादी के तुरंत बाद, बाइक पर सवार गैंग के सदस्य दुल्हन का ‘अपहरण’ करवा देते थे. दूल्हा जब तक कुछ समझ पाता, ये गैंग नकली पहचान लेकर दूसरी जगह निकल चुका होता था.
गुलशना की असली शादी रियाज खान नाम के एक दर्जी से हुई है, जो जौनपुर का रहने वाला है. वो भी इन ठगियों में शामिल था और हर शादी के बाद 5% हिस्सा लेता था.
गैंग का पर्दाफाश तब हुआ जब हरियाणा के रोहतक के सोनू नाम के शख्स 80,000 रुपये की चपत लगी. शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन गायब हो गई. सोनू ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी. यूपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकेबंदी की और एक मेंबर को पकड़ लिया. जिससे पूछताछ के बाद बाकी आरोपी भी पकड़े गए.
यह गैंग बड़ी प्लानिंग के साथ किसी कांड को अंजाम देती थी. जिसमें महिलाओं का काम भरोसा बनाना, पहचान छुपाना, फर्जी दस्तावेज बनाना था. वहीं पुरुषों का काम भागने की योजना बनाना और अपहरण अंजाम देना था. पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इन्होंने 12 ठगी की बात को कबूल किया है.
मोहनलाल (32)
रतन कुमार सरोज (32)
रंजन उर्फ आशु गौतम (22)
मंजू माली (29)
राहुल राज (30)
सन्नो उर्फ सुनीता (36),
पूनम (33),
रुखसार (21)
इस गैंग के पास से 72,000 रुपय नकद, एक मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल फोन, एक सोने का मंगलसूत्र, तीन नकली आधार कार्ड