Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2775715
Zee SalaamIndian Muslimहोटल में बीफ बिरयानी परोसने पर नाराज़ हुआ मुस्लिम ग्राहक; मालिक-कस्टमर में महाभारत!

होटल में बीफ बिरयानी परोसने पर नाराज़ हुआ मुस्लिम ग्राहक; मालिक-कस्टमर में महाभारत!

Darbhanga Biryani Dispute: दरभंगा के एक होटल में मटन बिरयानी को लेकर होटल कर्मचारियों और ग्राहक में जमकर विवाद हुआ. ग्राहक और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

होटल में बीफ बिरयानी परोसने पर नाराज़ हुआ मुस्लिम ग्राहक; मालिक-कस्टमर में महाभारत!

Darbhanga Hotel Fight News: बिहार के दरभंगा जिले में एक होटल में बिरयानी को लेकर भारी बवाल हो गया. ग्राहक मटन बिरयानी ऑर्डर किया था लेकिन हाटल वालों ने मटन की जगह बीफ बिरयानी परोस दी. ग्राहक ने इसकी शिकायत होटल कर्मचारियों से की तो उसके साथ होटल कर्मचारियों ने ग्राहक से गाली-गलौज शुरू कर दी. मामला इतना बढ़ गया पुलिस बीच-बचाव करना पड़ा.

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहक मोहम्मद राशिद अपने रिश्तेदारों के साथ मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में मटन बिरयानी खाने गया था लेकिन उसे टेबल पर जो बिरयानी परोसी गई, वह बीफ बिरयानी निकली, जिसके बाद उसने बिना खाए ही बिल का भुगतान कर दिया और इसकी शिकायत होटल के कर्मचारियों से की, तो होटल के कर्मचारियों ने ग्राहक के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. 

दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर किया मुकदमा
ग्राहक राशिद ने होटल के कर्मचारी सद्दाम, दानिश फरीद, शोएब खान, जीशान, तुफैल खान और करीब दो दर्जन अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं, होटल कर्मचारी मो. तुफैल ने भी मो. राशिद और उसके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

Add Zee News as a Preferred Source

अभी भी होटल के पास तनाव की स्थिति
स्थानीय लोगों की मानें तो होटल में खाने के विवाद को लेकर हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है लेकिन होटल मालिक की दबंगई के कारण न तो लोग बोल पाते हैं. न ही प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई होती है. पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करे तो हकीकत साफ हो जाएगी.

'दोषियों पर होगी कार्रवाई'
नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में ग्राहक और होटल स्टाफ के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. घटना का कारण जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

TAGS

Trending news