Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2680610
Zee SalaamIndian MuslimHoli पर दारुल उलूम देवबंद की अपील; जुमा के नमाज के लिए की खास ताकीद

Holi पर दारुल उलूम देवबंद की अपील; जुमा के नमाज के लिए की खास ताकीद

Darul Uloom Deoband on Holi: दारुल उलूम देवबंद ने होली और जुमा के मद्देनजर मुसलमानों से खास अपील की है. उलेमा का कहना है कि अपने घरों के पास ही जुमा की नमाज अदा करें.

Holi पर दारुल उलूम देवबंद की अपील; जुमा के नमाज के लिए की खास ताकीद

Darul Uloom Deoband on Holi: होली और जुमा एक साथ होने की वजह से दारुल उलूम देवबंद ने मुसलमानों से खास अपील की है. बता दें, इस संयोग की वजह से प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जुमा की नमाज 2:30 के बाद अदा की जा रही है.

दारुल उलूम देवबंद की अपील

दारुल अलूम देवबंद ने अपील की है कि लोग अपनी नज़दीकी मस्जिदों में ही जुमा की नमाज अदा करें. दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी का कहना है कि जब तक कोई इमरजेंसी काम न हो तब तक इस दिन सड़कों पर न निकलें. उन्होंने आगे कहा कि रमजान का पाक महीना जारी है और इस महीने में मुसलमानों को खूब इबादत करनी चाहिए. नमाज के साथ-साथ कुरान की तिलावत पर भी खास ध्यान देना चाहिए.

इसहाक गोरा ने कही ये बात

सहारनपुर के देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि दारुल उलूम देवबंद ने सभी तबकों खास तौर पर मुसलमानों को होली के दिन संयम और अमन बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी मुसलमान अपने नज़दीकी मस्जिदों में जुमा की नमाज़ अदा करें. बाहर निकलने से बचें और गलतफहमी के कारण न बनें.

Add Zee News as a Preferred Source

होली पर जुमा की नमाज़ का टाइम बदला

होली पर राज्य में जुमा की नमाज का टाइम बदल गया है. सीएम योगी की अपील के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जुमा की नमाज 2:30 बजे के बाद अदा की जाएगी. संभल में भी सिक्योरिटी टाइट की गई है. एसपी बिश्नोई ने जानकारी दी है कि होली के लिए जुलूस निकाले जाएंगे, शहर के सभी हिस्सों में पहले ही होली मनाई जाएगी और लोग दोपहर 2:30 बजे से पहले होली खेलेंगे. उचित पुलिस बल की तैनाती की गई है. मुझे उम्मीद है कि यह होली सभी के लिए खुशियां लेकर आएगी. दोपहर 2:30 बजे के बाद जुमा की नमाज अदा की जाएगी."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news