Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2769825
Zee SalaamIndian MuslimDelhi के Batla House इलाके में घरों और दुकानों पर लगा नोटिस; UP सरकार ने किया दावा

Delhi के Batla House इलाके में घरों और दुकानों पर लगा नोटिस; UP सरकार ने किया दावा

Batla House Notice: दिल्ली के बटला हाउस में नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं. आने वाले दिनों में इन जगहों पर बुलडोजर चलने की उम्मीद है. अब लोगों के पास केवल कोर्ट जाने का रास्ता बचा है.

Delhi के Batla House इलाके में घरों और दुकानों पर लगा नोटिस; UP सरकार ने किया दावा

Batla House Notice: राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अवैध कब्जों के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई से ओखला के निवासियों में हड़कंप मच गया. दरअसल यूपी सरकार ने ओखला गांव के खसरा नंबर 277 (खिज्र बाबा कॉलोनी, मुरादी रोड) में सभी दुकानों और मकानों पर नोटिस चिपका दिया है, जिसमें कहा गया है कि यह जमीन यूपी सरकार के सिंचाई विभाग की है और इस पर अवैध तौर पर कब्जा किया गया है. आज से, 15 दिनों के बाद अवैध दुकानें और मकान तोड़ दिए जाएंगे.

बटला हाऊस समेत कई जगहों पर नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोराडी रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने ये नोटिस चिपकाए हैं. गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी करीब साढ़े चार बीघे जमीन पर हुए अवैध निर्माण को तीन महीने के अंदर तोड़ने का निर्देश जारी किया था. ये मामला इस भेजे गए नोटिस से अलग है. सूत्रों के मुताबिक, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ही अब एक ऑप्शन बचा है. अगर तोड़फोड़ हुई तो सैकड़ों मकान और दुकानें तबाह हो जाएंगे.

इन इलाकों पर हो सकता है एक्शन

गौरतलब है कि ओखला विहार, जो जोहरी फार्म, जसोला, मदनपुर खादर स्थित झागियों को हटाने के बाद अब एमसीडी ये एक्शन लेने के लिए तैयार है. इस महीने की 25 तारीख के बाद किसी भी दिन सरिता विहार और श्रम विहार में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चल सकते हैं. सूत्रों के दावों को मानें तो शाहीन बाग में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई संभव है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, पिछले कुछ हफ्तों से ओखला के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाने का काम किया गया है. सूत्रों की माने तो शाहीनबाग, अबू फजल इन्क्लेव और बटला हाउस के पास ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी सरकार विचार कर रही है. हालांकि माहामाया फ्लाईओवर पर लगने वाले जाम का निदान करने में अभी सरकार नाकामयाब रही है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news