Priyanka Sharm Arrested Delhi Blast Case:दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच में NIA तेजी से नए कड़ियों की तलाश कर रही है. इसी क्रम में अनंतनाग से डॉक्टर प्रियंका शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. परिवार ने किसी भी आतंकी लिंक से इनकार किया है. एजेंसियां डॉक्टर आदिल के संपर्कों की गहन जांच में जुटी हैं.
Trending Photos
)
Delhi Car Blast Case Update: देश के दिल दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना ने आम लोगों में दहशत पैदा कर दी है. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियां ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी हैं और वह आतंकियों का लिंक तलाशने जुटी हैं. दिल्ली पुलिस ने इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) के सुपुर्द कर दिया है, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है.
इसी कड़ी में NIA ने फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल और लाल किला ब्लास्ट केस की जांच बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रोहतक की डॉक्टर प्रियंका शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जिसके बाद उसका परिवार खुलकर सामने आया है और किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है.
बताया जा रहा है कि डॉक्टर आदिल से जुड़े सुरागों के आधार पर प्रियंका को अनंतनाग स्थित मलकनाग इलाके में एक किराए के फ्लैट से हिरासत में लिया गया. रूममेट ने परिवार को बताया कि जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए ले गई है. प्रियंका के भाई भारत ने कहा कि न तो उनका और न ही प्रियंका का आदिल से कोई ताल्लुक है. भारत ने बताया कि पिछली रात करीब 9 बजे प्रियंका से बात हुई थी, उसके बाद से फोन स्विच ऑफ मिला.
परिवार के मुताबिक, प्रियंका जम्मू-कश्मीर में पीएचडी कर रही हैं और कॉलेज हॉस्टल में रहती है. पूछताछ के बाद एजेंसी ने प्रियंका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. भाई ने कहा कि डॉक्टर आदिल, प्रियंका के एमडी कोर्स के दौरान सीनियर रहा होगा, इसलिए बातचीत होना संभव है, लेकिन किसी भी आपराधिक या आतंकी नेटवर्क से कोई जुड़ाव नहीं है.
एबीपी लाइव में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका हरियाणा के झज्जर जिले के डीघल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर काम कर चुकी हैं. वह वर्तमान में मेडिसिन में एमडी की पढ़ाई के लिए जम्मू-कश्मीर में रह रही हैं. परिवार ने बताया कि वह रोज रात को घरवालों से वीडियो कॉल पर बात करती थी और आदिल या किसी नेटवर्क से उसका कोई संबंध नहीं है.
काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने छापेमारी के दौरान प्रियंका का फोन और सिम कार्ड जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई जीएमसी के पूर्व कर्मचारी डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई. आदिल से पूछताछ में नेटवर्क को वित्तीय या रसद सहायता देने वाले लोगों के संदिग्ध संपर्क सामने आए थे. कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच से एजेंसी प्रियंका तक पहुंची. आदिल को फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल और लाल किला ब्लास्ट केस में यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें: Delhi Blast Case…कौन है जानिसार? NIA ने घर से उठाया, सिलिगुड़ी में पूछताछ, फिर छोड़ा!