Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2999817

Delhi Blast के आरोपी Dr Nisar-ul-Hassan की बेटी को पुलिस ने किया डिटेन, हो रही है पूछताछ

Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के आरोपी निसार-उल-हसन की बेटी को डिटेन किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उससे दिल्ली अटैक के बारे में पूछताछ की जा रही है. 

Delhi Blast के आरोपी Dr Nisar-ul-Hassan की बेटी को पुलिस ने किया डिटेन, हो रही है पूछताछ

Delhi Blast Update: दिल्ली आतंकी हमले से जुड़ी जांच में नया मोड़ आया है, डॉक्टर निसार-उल-हसन की बेटी को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर निसार-उल-हसन की बेटी से दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मामले में पूछताछ की जा रही है.

डॉ. निसार-उल-हसन की बेटी हिरासत में!

डॉ. निसार-उल-हसन पहले डॉक्टर एसोसिएशन कश्मीर (DAK) के अध्यक्ष रह चुका है. वह श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भी सेवाएं दे चुका है. उसे कई साल पहले सरकार की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था, क्योंकि उस पर राष्ट्रविरोधी बयान देने के आरोप लगे थे.

दिल्ली ब्लास्ट का आरोपी है निसार-उल-हसन

डॉक्टर निसार-उल-हसन दिल्ली ब्लास्ट का आरोपी है और वह फिलहाल फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहा था. टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नवंबर 2023 में हसन को बर्खास्त कर दिया था. उस समय हसन श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था.

Add Zee News as a Preferred Source

उसे संविधान के अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत हटाया गया था, जो राज्य की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के बर्खास्त करने की  इजाजत देता है. हसन, जो खुद को डॉक्टर एसोसिएशन कश्मीर (DAK) का अध्यक्ष बताता था, पर आरोप है कि उन्होंने इस संगठन का इस्तेमाल पाकिस्तानी समर्थन में अलगाववादी प्रचार फैलाने के लिए एक मुखौटे के तौर पर किया था.

i20 कार से किया गया धमाका

ज्ञात हो कि इस दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हुई थी. ये ब्लास्ट एक i20 कार के जरिए किया गया था. भारी भीड़ के बीच कार में जबरदस्त धमाका हुआ था. ये धमाका इतना भयानकर था कि आसपास की कारों को भी भयानकर नुकसान पहुंचा था. फिलहाल इस मामले की जांच एनआईए की टीम कर रही है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news