Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3000000

Delhi Blast Update: एक और बड़ा खुलासा, शाहीन और आरिफ के जुड़े हुए थे तार!

Delhi Blast News:  दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी शाहीन से जुड़ा अब एक और नया खुलासा हुआ है. कानपुर से एटीएस ने डॉक्टर आरिफ को गिरफ्तार किया था, रिपोर्ट के मुताबिक आरिफ और शाहीन एक दूसरे के साथ संपर्क में थे. पुलिस इन दोनों के बीच के संबंधों की जांच कर रही है. 

Delhi Blast Update: एक और बड़ा खुलासा, शाहीन और आरिफ के जुड़े हुए थे तार!

Delhi Blast News:  दिल्ली ब्लास्ट केस में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने जम्मू-कश्मीर के कार्डियोलॉजी छात्र डॉ. मोहम्मद आरिफ को कानपुर से हिरासत में लिया था. अब उसने एक बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों के अनुसार, आरिफ लगातार डॉ. शाहीन के संपर्क में था.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

जांच में सामने आया है कि डॉक्टर साहीन के फोन रिकॉर्ड में आरिफ का नाम था और दोनों एक दूसरे के साथ संपर्क में थे. एटीएस ने आरिफ को कानपुर के कार्डियोलॉजी इंस्टिट्यूट से पूछताछ के लिए पकड़ा था. आरिफ NEET-SS 2024 बैच का छात्र है और कानपुर के अशोक नगर में रहता है. 

किराए के आवास में गिरफ्तारी

ATS ने उन्हें उनके किराए के आवास से हिरासत में लिया है. जांचकर्ताओं का मानना है कि आरिफ और डॉ. शाहीन लंबे समय से संपर्क में थे. ATS को उम्मीद है कि जल्द ही कानपुर में डॉ. शाहीन के नेटवर्क से जुड़े और लोग भी पहचाने जा सकते हैं. एटीएस  ने शाहीन के भाई से पूछताछ की थी और इसके बाद ही कानपुर में छापेमारी की. पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक दूसरे के साथ संपर्क में थे. हालांकि इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

ज्ञात हो कि सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास ट्रैफिक के बीच i20 कार में ब्लास्ट हुआ था. ये ब्लास्ट अमोनियम नाइट्रेट के जरिए कराया गया था. इसके बाद से ही पुलिस कई गिरफ्तारियां कर चुकी है. इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें, 6 डॉक्टर्स और 2 मौलवी शामिल हैं.

Dr Nisar-ul-Hassan की बहन गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर निसार-उल-हसन  की बहन को भी हिरासत में लिया गया है. रिपोर्ट्स क मुताबिक उससे भी दिल्ली दंगे के मामले में पूछताछ की जा रही है. डॉक्टर निसार अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहा था और आरोप है कि पुलिस ब्लास्ट का मुख्य आरोपी है.

 मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news