FIR in Delhi Blast Case: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं. घटना में पुलिस ने UAPA और Explosive Act के तहत FIR दर्ज की है. इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हैं. एजेंसियों की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में आज दुकानें बंद रहेंगी.
Trending Photos
)
Delhi Car Blast Case Update: दिल्ली पुलिस ने सोमवार (11 नवंबर) रात लाल किला के पास हुए घातक कार विस्फोट के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इस मामले में पुलिस ने आतंकवाद और विस्फोटक से जुड़े कड़े कानूनों के तहत FIR दर्ज की है. इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर मिली है और करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
विस्फोट केस जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16 और 18 के तहत FIR दर्ज किया गया है. साथ ही Explosive Substances Act की धारा 3 और 4 भी लगाई गई है. UAPA की धारा 16 उस आतंकी हमले के लिए है, जो घटना हो चुकी हो. इसमें अगर किसी की मौत होती है तो दोषी को उम्रकैद या फांसी, साथ ही जुर्माना भी हो सकता है.
UAPA की धारा 18 किसी आतंकी घटना की साजिश, योजना, मदद, उकसाने या सहयोग से जुड़ी है, भले ही हमला कामयाब न हुआ हो. Explosive Act की धारा 3 और 4 विस्फोटक सामग्री के अवैध निर्माण, कब्जे और इस्तेमाल से संबंधित हैं. जांच एजेंसियों ने धमाके में हुई मौतों और घायलों को आधार बनाते हुए IPC के तहत हत्या और हत्या की कोशिश की धाराएं भी जोड़ी हैं।
बता दें, यह धमाका सोमवार (10 नवंबर) देर शाम की है, जहां लाल किला के पास खड़ी एक कार में अचानका धमाका हुआ. यह धमाका इतना था कि आवाज से आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है.
रातभर बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम ने मलबे की जांच की और विस्फोटक के कण व तकनीकी साक्ष्य जुटाए. पुलिस CCTV फुटेज और वाहन के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच कर संदिग्धों की पहचान में जुटी है. इस मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के साथ भी तालमेल बनाया गया है क्योंकि जांच का एंगल आतंकवाद से भी जुड़ा हो सकता है.
पुलिस ने कार के मालिक मोहम्मद सलमान को हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिया है. गाड़ी हरियाणा नंबर प्लेट पर रजिस्टर थी और सलमान के नाम पर थी. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि "दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार (11 नवंबर) को मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया है. सलमान ने यह गाड़ी ओखला के देवेंद्र नाम के शख्स को बेची थी. बाद में यह वाहन अंबाला में किसी और को बेचा गया. पुलिस अब आगे की कड़ियों की जांच कर रही है."
ब्लास्ट के बाद दहशत के चलते चांदनी चौक का बाजार मंगलवार (11 नवंबर) को बंद रखने का फैसला लिया गया. चांदनी चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा, "धमाके के बाद व्यापारियों में डर का माहौल है, इसलिए मंगलवार को बाजार बंद रहेगा." भार्गव की दुकान धमाका स्थल से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है. उन्होंने कहा, "धमाका इतना तेज था कि पूरी बिल्डिंग हिल गई. लोग भागने लगे और बाजार में अफरा-तफरी मच गई."
घटना के बाद कई व्यापारिक संगठनों ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोशिएशन (NDTA) ने दावा किया कि कनॉट प्लेस के इनर सर्कल पार्किंग में कई लावारिस कारें खड़ी हैं. अतुल भार्गव के मुताबिक, "पार्किंग में अवैध सामान को गोदाम की तरह रखा जा रहा है, फुटपाथ बड़े-बड़े स्टॉल से भरे हैं, जिससे आपात स्थिति में निकलने तक की जगह नहीं बचती. हमने NDMC और दिल्ली पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है."
यह भी पढ़ें: ग़ज़ा नरसंहार पर सवाल उठाने की सजा! विरोध के बाद झुकी ट्रंप सरकार, US से हमदी रिहा