Jamiat Ulema E Hind on Waqf Law: राजधानी दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस पीसी में जमीयत के सेक्रेटरी मौलाना नियाज फारुकी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि काली पट्टी बांधने पर मुजफ्फर में नोटिस जारी होने पर भी प्रशासन पर सवाल खड़े किए.
Trending Photos
)
Waqf Amendment Act 2025: देशभर में वक्फ संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध के बीच मुस्लिम संगठनों ने आज रविवार (13 अप्रैल) को दिल्ली में बड़ी बैठक की. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई है. बैठक के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सेक्रेटरी मौलाना नियाज फारुकी मुर्शिदाबा में विरोध के दौरान हुई हिंसा की कड़ी शब्दों में निंदा की.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सेक्रेटरी मौलाना नियाज फारुकी ने लोगों से अपील की कि वक्फ बिल के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन होना चाहिए. सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए हर जगह हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन होना चाहिए. मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो हिंसा हो रही है, वह गलत है. इस हिंसा की वजह जो भी परेशानियां सामने आई हैं, वह नहीं होनी चाहिए. हम इसके खिलाफ हैं, हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता है.
मौलाना नियाज फारुकी ने कहा, "मुल्क में जब कभी भी इस तरीके के मसले आते हैं तो मुल्क के लोगों की सही तरीके से रहनुमाई करते हैं. इसी तरह यह जो वक्फ बिल का मसला है, उस पर हम अपनी राय रखते हैं और आगे बढ़कर काम करते हैं." उन्होंने कहा, "जिस तरह से वक्फ कानून के खिलाफ विरोध करने वालों को कुचला जा रहा है, काली पट्टी बांधने वालों पर कार्रवाई हो रही है. यह एक तरह से डिक्टेटरशिप है."
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सेक्रेटरी ने कहा, "देश की इतनी बड़ी अवाम को आप लाठी डंडे से नहीं दबा सकते हैं. हालात कैसे भी हो, किसी भी हालत में दंगा फसाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है. हम गांधी जी के देश में रहते हैं और वह हम सबके आदर्श हैं." उन्होंने कहा, "इस देश में दंगा- फसाद से कभी किसी मसले का हल नहीं होगा. हम इसके खिलाफ हैं. इस बिल को लेकर लगातार सरकार अंधाधुंध आंखों में धूल झोंक रही है और लोगों को गुमराह कर रही है. इस बिल को लेकर कई संस्थाओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, हमने इसके खिलाफ याचिका दायर की है."
मुजफ्फरनगर काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों को प्रशासन की तरफ से नोटिस देने और मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर सवाल पूछने पर मौलाना नियाज फारुकी ने बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जो सवाल आप हम से पूछ रहे हैं, वह आपको देश के गृहमंत्री से पूछना चाहिए. मुर्शिदाबाद क्यों जल रहा है? मौलाना नियाज फारुकी ने कहा, "संविधान के खिलाफ कौन से काम किया था, मुजफ्फरनगर के लोगों ने जिन पर इस तरह की कार्रवाई हुई."
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaa