Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर की एक लेडी डॉन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी कुणाल नाम के एक नाबालिग की हत्या के मामले में हुई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने ज़िकरा नाम की लड़की को गिरफ्तार किया है, जो खुद को 'लेडी डॉन' कहती है. पुलिस के मुताबिक, जिकरा ने इस हत्या में अपनी भूमिका को कबूल कर लिया है. इस मामले में उसका भाई का नाम भी शामिला था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज़िकरा का मकसद अपने भाई की हत्या का बदला लेना था, जिसकी चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी. जिकरा इससे पहले जेल में थी और करीब 15 दिन पहले ही आर्म्स एक्ट के मामले में जेल से बाहर आई थी.
जिकरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 15.5 हजार फॉलोवर्स हैं और उसने 685 से ज्यादा पोस्ट डाले हैं. उसने प्रोफाइल फोटो में फिलिस्तीन का झंडा लगाया हुआ है. उसकी प्रोफाइल 'शेर दी शेरनी' नाम से है, जिसमें डांस, तमंचा लहराने और हुक्का पीने के वीडियो हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिकरा को रील बनाने का शौक है और वह अकसर तमंचा लेकर घूमती थी. सूत्रों के मुताबिक, उसका इलाके के एक बदमाश 'लाला' से झगड़ा चल रहा था. उसने कुणाल से लाला के बारे में पूछा, लेकिन जब कुणाल ने कुछ नहीं बताया तो उस पर चाकू से हमला करवा दिया. पुलिस का कहना है कि जिकरा जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी के लिए बाउंसर का काम करती थी.
बताया जा रहा है कि जिकरा अब 10-15 लोगों के साथ मिलकर अपना गिरोह चलाती है. उसका गैंगस्टर हाशिम बाबा से प्रेम संबंध भी बताया जाता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. हाशिम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल रहा है.