Delhi News: दिल्ली के विजयनगर इलाके में बीफ की जानकारी फैलने के बाद भारी हंगमा हुआ है. हिंदू सगंठनों ने सड़क पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Delhi News: मॉडल टाउन थाना के विजयनगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दुकान में कथित तौर पर बीफ (गौमांस) रखे जाने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों और इलाकाई स्टूडेंट्स ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर दिया. यह घटना विजयनगर डबल स्टोरी फ्लैट्स के पास मौजूद एक दुकान को लेकर सामने आई.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दुकान में चोरी-छिपे गौमांस बेचा जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस बारे में "पुख्ता जानकारी" मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में तनाव फैल गया.
जानकारी मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने दुकान में रखे नॉनवेज के कुछ सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही, फॉरेंसिक टीम और दूसरे जांच एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया, जो सबूत इकट्ठा करने में जुटे हैं. पुलिस का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दुकान में सही में क्या मांस रखा गया था या नहीं. फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद सेंसिटिव है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है ताकि स्थिति की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके. इस बीच, स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.