Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2769938
Zee SalaamIndian MuslimDelhi Police ने पकड़े Bangladeshi नागरिक; डिटेंशन सेंटर भेजा

Delhi Police ने पकड़े Bangladeshi नागरिक; डिटेंशन सेंटर भेजा

Bangladeshi in Delhi: दिल्ली में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़कर डिटेंशन सेंटर में भेज दिया है. दिल्ली की स्पेशल टीम बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए यह ऑपरेशन चला रही है.

Delhi Police ने पकड़े Bangladeshi नागरिक; डिटेंशन सेंटर भेजा

Bangladeshi in Delhi: दिल्ली में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस की एक टीम ने 121 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है और उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है. पुलिस की इस स्पेशल टीम ने सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और विदेशी नागरिकों से जुड़े मामलों को देखने वाले Foreigners Regional Registration Office के जरिए इन सभी के लिए देश से निकाले जाने (deportation) का आदेश जारी किया है.

कुछ का वीजा खत्म और कुछ अवैध तौर पर घुसे

इनमें से कुछ लोगों का वीज़ा खत्म हो चुका था, जबकि कुछ बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसे थे. इन सभी को पकड़कर डिटेंशन सेंटर भेजा गया और फिर एफआरआरओ ने जरूरी जांच कर उन्हें वापस भेजने का आदेश दिया है.

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में बताया गया कि ये स्पेशल टीम एडिशनल डीसीपी-1 डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देशन में बनी थी. टीम की अगुवाई एसीपी (बादली) शशिकांत गौर और एसएचओ (अलीपुर) शैलेन्द्र कुमार ने की है.

Add Zee News as a Preferred Source

831 लोगों के दस्वाजे किए चेक

इस ऑपरेशन में टीम ने करीब 831 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की. पिछले एक हफ्ते में इनमें से 121 लोग अवैध तौर पर भारत में रह रहे थे. इन सभी के खिलाफ एफआरआरओ के जरिए देश से निकाले जाने का आदेश जारी किया गया है.

मामले की कानूनी कार्रवाई हुई शुरू

इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एफआईआर नंबर 345/2025 दर्ज की गई है. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 336(2), 336(3), 340(2), 61(2) और विदेशी अधिनियम 1946 की धाराएं 14 और 14C लगाई गई हैं. इसका मकसद उन लोगों के नेटवर्क की जांच करना है जो अवैध तौर पर लोगों को भारत में घुसने और रहने में मदद करते हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news